न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुम्बई लौटे ‘इरफान’, अब यहाँ होगा इलाज, अधर में है ‘हिन्दी मीडियम-2’

वर्ष 2017 में साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी दिनेश विजान की फिल्म ‘हिन्दी मीडियम (Hindi Medium)’ ने अपने विषय और इरफान खान (Irrfan Khan) व सबा कमर की बेहतरीन अदाकारी के चलते दर्शकों में जबरदस्त लोकप्रियता प्राप्त की थी

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 2:44:57

मुम्बई लौटे ‘इरफान’, अब यहाँ होगा इलाज, अधर में है ‘हिन्दी मीडियम-2’

वर्ष 2017 में साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी दिनेश विजान की फिल्म ‘हिन्दी मीडियम (Hindi Medium)’ ने अपने विषय और इरफान खान (Irrfan Khan) व सबा कमर की बेहतरीन अदाकारी के चलते दर्शकों में जबरदस्त लोकप्रियता प्राप्त की थी। यह इरफान खान (Irrfan Khan) की पहली ऐसी एकल नायक फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और चीन में प्रदर्शित होकर इसने वहाँ की बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। अब इस फिल्म के सीक्वल की सुगबुगाहट को हवा मिल गई है, क्योंकि इरफान खान लंदन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का उपचार कराने के बाद वापस देश लौट आए हैं।

irrfan khan,hindi medium,hindi medium 2,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

अपने अभिनय के लिए प्रशंसित अभिनेता के देश में आगमन के साथ ही उनके भावी कदमों को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई है। कुछ का दावा है कि वह 22 फरवरी से ‘हिंदी मीडियम’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे जबकि कुछ का कहना है कि उनका यहां एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने विश्वविख्यात अभिनेता के वापस लौटने की पुष्टि की और सभी अन्य दावों को खारिज कर दिया। सूत्र ने कहा है इरफान मुंबई लौट आए हैं। लोग बिना किसी पुष्टि के सभी तरह की कहानियां छाप रहे हैं। वे सच नहीं हैं। मैं जल्द ही अभिनेता से मिलूंगा और उसके बाद मुझे उनके स्वास्थ्य और वे कब से काम शुरू करेंगे, उस बारे में जानकारी मिलेगी। यह सही है कि ‘हिन्दी मीडियम-2 (Hindi Medium 2)’ जरूर बनेगी लेकिन यह कब शुरू होगी अभी इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

irrfan khan,hindi medium,hindi medium 2,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित 2017 की हिट फिल्म ‘हिंदी मीडियम (Hindi Medium)’ एक ऐसे दम्पति की कहानी थी, जो अपनी बेटी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा देना चाहते हैं ताकि उन्हें समाज में कुलीन वर्ग द्वारा स्वीकार किया जाए। दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनने वाली ‘हिंदी मीडियम 2 (Hindi Medium 2)’ की कहानी को अब स्कूल से आगे ले जाकर कॉलेज शिक्षा पर केन्द्रित किया जाएगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि किस तरह से राज (इरफान खान Irrfan Khan) अपनी बेटी के लिए एक अच्छे कॉलेज को लेकर परेशान होता है। इस फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी करेंगे या नहीं अभी यह भी तय नहीं है। हाँ दिनेश विजन ने अपने एक साक्षात्कार में यह जरूर कहा है कि वे आगामी 15 दिनों में इस फिल्म की सीक्वल की आधिकारिक घोषणा करेंगे। अब सब कुछ दिनेश विजन की घोषणा पर निर्भर करता है कि इरफान इसमें काम करेंगे या नहीं और निर्देशक साकेत चौधरी ही होंगे या कोई अन्य। दिनेश विजन की आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम