न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब ‘दिल’ का रीमेक, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनेगी ‘दिल अगेन’

अब समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि निर्मात निर्देशक इन्द्र कुमार (Indra Kumar) अपनी ही हिट फिल्म ‘दिल (Dil)’ को रीमेक करने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 8:22:33

अब ‘दिल’ का रीमेक, इंद्र कुमार के निर्देशन में बनेगी ‘दिल अगेन’

रीमेक और बॉयोपिक के दौर को देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि फिल्मकारों के पास ताजा और भिन्न कहानियों का अकाल है, जिसके चलते या तो वे बॉयोपिक पर पैसा लगा रहे हैं या फिल्म अपनी ही फिल्मों को रीमेक कर रहे हैं। हाल ही में समाचार आए थे कि डेविड धवन (David Dhawan) अपने बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) को लेकर गोविन्दा अभिनीत कुली नम्बर 1 (Coolie No 1) का रीमेक बनाने जा रहे हैं। और अब समाचार प्राप्त हो रहे हैं कि निर्मात निर्देशक इन्द्र कुमार (Indra Kumar) अपनी ही हिट फिल्म ‘दिल (Dil)’ को रीमेक करने जा रहे हैं।

indra kumar,david dhawan,varun dhawan,coolie no 1,dil,dil again,aamir khan,madhuri dixit,total dhamaal,bollywood,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं अपितु स्वयं इंद्र कुमार ने दी है जो अपनी फिल्म टोटल धमाल (Total Dhamaal) का इन दिनों प्रमोशन कर रहे हैं। आगामी 22 फरवरी को उनकी धमाल सीरीज की 3री फिल्म टोटल धमाल (Total Dhamaal) का प्रदर्शन होने जा रहा है। इंद्र कुमार (Indra Kumar) ने कहा है कि वो आमिर खान (Aamir Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म ‘दिल (Dil)’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसकी उन्होंने पटकथा भी तैयार कर ली है। उनका कहना है कि मैं पिछले काफी समय से दिल के रीमेक की प्लानिंग कर रहा हूँ। इसकी पटकथा भी तैयार कर ली गई है। अभी हमने इसका ‘दिल अगेन (Dil Again)’ नाम दिया है। इस फिल्म को इंद्र कुमार दो नए युवा सितारों के साथ बनाएंगे। अभी इसके लिए सितारों का चयन नहीं किया गया है।

indra kumar,david dhawan,varun dhawan,coolie no 1,dil,dil again,aamir khan,madhuri dixit,total dhamaal,bollywood,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

पत्रकारों द्वारा यह पूछने पर कि उनकी यह फिल्म कब प्रदर्शित होगी उन्होंने कहा वो अभी इसके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं क्योंकि इससे दबाव बढ़ जाता है। उनका कहना था कि मैं अभी टोटल धमाल (Total Dhamaal) का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा कर रहा हूँ। मैं अपनी अगली फिल्म के बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूँ। मुझे उम्मीद है कि मैं ‘दिल अगेन (Dil Again)’ जल्द ही शुरू करूंगा लेकिन इसका प्रदर्शन कब होगा यह कहना अभी मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम