न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WAR का टीजर देख फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हुआ हाई, मिले 3 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

बॉक्स ऑफिस पर जहाँ एक तरफ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म ‘सुपर 30 (Super 30)’ धूम मचा रही है वहीं दूसरी ओर उनकी आने वाली एक्शन फिल्म 'वॉर (WAR Teaser)' की टीजर भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Jul 2019 7:49:14

WAR का टीजर देख फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हुआ हाई, मिले 3 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

बॉक्स ऑफिस पर जहाँ एक तरफ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म ‘सुपर 30 (Super 30)’ धूम मचा रही है वहीं दूसरी ओर उनकी आने वाली एक्शन फिल्म 'वॉर (WAR Teaser)' की टीजर भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। पहले बात करते है सुपर 30 की, इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 75.85 करोड़ कमाए हैं। करीब 82 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म सुपर 30 का बड़े शहरों में कारोबार अच्छा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, मास सर्किट और सिंगल स्क्रीन्स में फिल्म की कमाई कमजोर है लेकिन मेट्रो/अर्बन सेंटर्स में सुपर 30 अच्छा कलेक्शन निकाल रही है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार की भूमिका निभाई है। मृणाल ठाकुर ऋतिक रोशन की प्रेमिका बनी हैं। विकास बहल ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।

Hrithik Roshan,super 30,war,tiger shroff,war teaser,youtube,war teaser trending,hrithik roshan news,tiger shroff news,entertainment,bollywood

वही अब बात करते है एक्शन फिल्म 'वॉर (WAR)' की, दर्शक इस फिल्म के टीजर को देखकर फिल्म के प्रति उन्मादी हो गया है। सोशल मीडिया पर इस टीजर की जबरदस्त तारीफ की जा रही है। आदित्य चोपड़ा निर्मित और सिद्धार्थ आनन्द निर्देशित ‘वॉर (WAR)’ एक एक्शन पैक्ड फिल्म है। इस एक्शन पैक्ड टीजर को देखने के बाद इस बात का अहसास हो जाता है कि अब भारत में हॉलीवुड स्टाइल एक्शन फिल्मों का दौर शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत का श्रेय दक्षिण भारत के सुपर सितारे प्रभास को जाता है जिनकी आगामी 30 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘साहो’ के एक्शन को देखकर कहा जा रहा था कि यह हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन है। ‘साहो (Saaho)’ के बाद आदित्य चोपड़ा की ‘वॉर (WAR)’ दूसरी ऐसी फिल्म होगी जिसका एक्शन देखकर दर्शकों की सांसें थमने लगेंगी। स्टंट सीन से भरे हुए इस टीजर को देख फैंस की सांसें थम जाएंगी। ये टीजर बहुत ही कमाल का है। इसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) कमाल के एक्शन दिखा रहे हैं। इस टीजर में ऋतिक और टाइगर के बीच जबरदस्त चेसिंग सीक्वेंस दिखाई दे रहे हैं जो दर्शकों को शत-प्रतिशत सिनेमाघर का रुख कर देने के लिए मजबूर कर देने वाले है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया है जो इससे पहले ऋतिक रोशन को लेकर ‘बैंग बैंग’ का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म को लेकर टाइगर श्रॉफ खासा एक्साइटेड थे। वो फिल्म में अपने आइडल ऋतिक रोशन के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं और इसी के चलते उनके एक्साइटमेंट का लेवल काफी हाई है।

फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'हम शुरू से ही स्पष्ट थे कि हम भारतीय दर्शकों को फिल्म के जरिए वह एक्शन देना चाहते हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। हमारी फिल्म में कारों का एक काफी बड़ा क्रम है जिस पर ऋतिक और टाइगर एक एड्रेनालाइन पंपिंग एक्शन स्टंट करते हैं। इसे पूरी तरह से बर्फ पर शूट किया गया है।'

निर्देशक ने स्टंट को जोखिम भरा और शानदार बताया। हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'दि डार्क नाइट' में काम करने वाले एक्शन डायरेक्टर पॉल जेनिंग्स ने 'वॉर' के लिए एक्शन का सीक्वेंस तैयार किया है। 15 जुलाई को रिलीज किया गया फिल्म का टीजर यूट्यूब पर दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा है और इसे अभी तक 3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दे, ऋतिक रोशन की सुपर 30 को बिहार राजस्थान के बाद अब यूपी में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। बता दें कि सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को लखनऊ में मुलाकात की थी। आनंद कुमार ने उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का अनुरोध किया था। इसके बाद सीएम ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो