न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिसमस 2020: ऋतिक बनाम आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी

निर्माता निर्देशक राकेश रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर से बॉलीवुड के सुपर सितारा खान तिकड़ी के अव्वल खान आमिर खान से टकराव लेने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 05 May 2019 9:52:10

क्रिसमस 2020: ऋतिक बनाम आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी

निर्माता निर्देशक राकेश रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर से बॉलीवुड के सुपर सितारा खान तिकड़ी के अव्वल खान आमिर खान से टकराव लेने जा रहे हैं। आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘लालसिंह चड्ढा’ की प्रदर्शन तिथि की घोषणा की है। यह फिल्म आगामी वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी। वहीं दूसरी ओर अभिनेता निर्माता निर्देशक राकेश रोशन ने अपनी सफल सीरीज ‘कृष’ की अगली कड़ी ‘कृष-4’ की प्रदर्शन तिथि 2017 में ही क्रिसमस 2020 घोषित कर रखी है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर आगामी वर्ष क्रिसमस पर दो बड़ी फिल्मों का टकराव होगा।

Hrithik Roshan,krrish 4,aamir khan,lal singh chaddha,hrithik roshan new movie,aamir khan movie,krrish 4 release date,lal singh chaddha release date,christmas 2020,hrithik vs aamir khan christmas 2020,bollywood,entertainment

ऋतिक रोशन की ‘कृष’ सफल सुपर हीरो फिल्म है। इस सीरीज की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया है। ऐसे में उनकी फिल्म के सामने अपनी फिल्म के प्रदर्शन की घोषणा करके आमिर खान ने वही काम किया है जो दो वर्ष पूर्व शाहरुख खान ने किया था। वर्ष 2017 को गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहरुख खान और ऋतिक रोशन आमने सामने हुए थे। इन दोनों की फिल्मों—रईस और काबिल—ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। यदि यह अलग-अलग समय पर प्रदर्शित होती तो निश्चित रूप से यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ अतिरिक्त कमाती।

Hrithik Roshan,krrish 4,aamir khan,lal singh chaddha,hrithik roshan new movie,aamir khan movie,krrish 4 release date,lal singh chaddha release date,christmas 2020,hrithik vs aamir khan christmas 2020,bollywood,entertainment

आमिर खान की फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता है। ऐसे में एक ही मौके पर दो बेहतरीन सितारों की बेहतरीन फिल्मों के टकराव से दर्शक एक ही फिल्म को देख पाता है। इसका खामियाजा बॉक्स ऑफिस को उठाना पड़ता है। हालांकि अभी 2020 क्रिसमस बहुत दूर है। ऐसे में हो सकता है इन दोनों सितारों में से कोई एक अपनी फिल्म के प्रदर्शन तिथि में बदलाव करे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि आमिर खान ऋतिक रोशन से बड़े सितारे हैं। जहाँ ऋतिक रोशन की फिल्में औसतन 100-125 करोड़ (कृष सीरीज को छोडक़र) पर रुक जाती हैं वहीं आमिर खान की फिल्में 200 करोड़ से कम कारोबार नहीं करती हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस तराजू आमिर खान के पक्ष में जाता है। संभावना यह भी बनती है कि आमिर खान बॉलीवुड में सीनियरिटी को तरजीह देते हुए स्वयं की फिल्म को क्रिसमस से पूर्व प्रदर्शित करें और राकेश रोशन की कृष-4 को एकल प्रदर्शित होने दें। यदि आमिर खान ऐसा करते हैं तो यह उनका बड़प्पन होगा और उन्हें करना भी ऐसा ही चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम