न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

और ‘इंग्लिश मीडियम’ में हुई करीना कपूर खान की एंट्री, बनेंगी कॉप

इरफान खान के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के होने की संभावनाएँ व्यक्त की जा रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 30 Mar 2019 4:28:50

और ‘इंग्लिश मीडियम’ में हुई करीना कपूर खान की एंट्री, बनेंगी कॉप

वर्ष 2017 में आई इरफान खान (Irrfan Khan) की फिल्म ‘हिन्दी मीडियम (Hindi Medium)’ उस वर्ष की स्लीपर हिट फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके ट्रेड को हैरान कर दिया था। तभी से इस फिल्म के सीक्वल की चर्चाएँ हो रही थीं जो अब पूरी होने जा रही हैं। इस फिल्म के शीर्षक को ‘इंग्लिश मीडियम (English Medium)’ के नाम से बनाया जा रहा है, जिसमें इरफान खान के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के होने की संभावनाएँ व्यक्त की जा रही हैं। पहले भी इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम सामने आया था, बाद में कहा गया उन्होंने इसमें काम करने से इंकार कर दिया है। लेकिन अब उनके इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की सूचनाएँ मिल रही हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक ‘हिंदी मीडियम 2’ में करीना, पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी।

Kareena Kapoor Khan,irrfan khan,hindi medium 2,english medium,taimur ali khan,saif ali khan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘हिंदी मीडियम 2’ एक और वजह से अहम है क्योंकि इस फिल्म में इरफान खान बीमारी से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो जाएगी। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) मई के अन्त में फिल्म के लंदन शेड्यूल की शूटिंग का हिस्सा होंगी। इस फिल्म के दूसरे भाग का नाम ‘इंग्लिश मीडियम (English Medium)’ रखा गया है। फिल्म की कहानी इरफान खान (Irrfan Khan) की बेटी पर आधारित है जो पढऩे के लिए इंग्लैंड जाती है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन कर रहे हैं जबकि निर्देशन की बागडोर इस बार होमी अदजानिया को सौंपी गई है। पहले भाग का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था।

Kareena Kapoor Khan,irrfan khan,hindi medium 2,english medium,taimur ali khan,saif ali khan,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इरफान खान (Irrfan Khan) हाल ही में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से उबरे हैं और यूएस से इलाज करा कर वापस भारत लौटे हैं। पहली बार एक-दूसरे के साथ काम कर रही यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है यह देखने की बात है। फिल्म अपने पहले भाग जैसा जादू बिखेर पाती है या नहीं इसकी भी चर्चा होना लाजिमी है। 2017 में रिलीज हुई फिल्म को काफी सराहा गया था। इरफान खान की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। उनके साथ हिन्दी मीडियम में पाकिस्तानी अदाकारा सबा करीम नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम