न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आधी रात Akshay Kumar के घर में घुसा एक शख्स, मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बताया गूगल से ढूंढा था पता

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से ख्यात अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के घर में कथित रुप से अनाधिकार प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Feb 2019 9:47:26

आधी रात Akshay Kumar के घर में घुसा एक शख्स, मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बताया गूगल से ढूंढा था पता

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से ख्यात अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के घर में कथित रुप से अनाधिकार प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से मिलना चाहता था और केवल इसी के लिए वह मुम्बई आया था। उसने गूगल से अभिनेता का पता ढूंढा था।

सोमवार की देर रात को जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 20 साल के आसपास बताई गई है। उस पर अनधिकार प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। वह न्यायिक हिरासत में है।

Akshay Kumar,akshay kumar house,akshay kumar fan,haryana,haryana man,mumbai,akshay kumar home,bollywood,bollywood news

बता दें, अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो हर वर्ष बॉक्स ऑफिस पर 3 से 4 फिल्मों को लाते हैं और बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ तक का कारोबार कर जाते हैं। इस वर्ष अक्षय कुमार की 4 फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनको लेकर कहा जा रहा है कि इन पर निर्माताओं ने लगभग 700 करोड़ का दांव लगा रखा है। प्रदर्शन के बाद यह फिल्में कितना कारोबार करेंगी यह कहा नहीं जा सकता है लेकिन बॉक्स ऑफिस को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्में अपनी लागत निकालने के साथ ही निर्माताओं को मोटा मुनाफा भी देकर जाएंगी।

1. केसरी—यह फिल्म इस वर्ष 22 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। बताया जा रहा है कि इसका बजट 150 करोड़ से ज्यादा का है। इस विषय पर पहले अजय देवगन फिल्म बनाने जा रहे थे। ‘केसरी’ को लेकर करण जौहर बहुत आशान्वित नजर आ रहे हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2019 की 200 करोड़ी फिल्म होगी।

Akshay Kumar,akshay kumar house,akshay kumar fan,haryana,haryana man,mumbai,akshay kumar home,bollywood,bollywood news

2. हाउसफुल-4—साजिद नाडियाडवाला की सफल फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का चौथा पार्ट इस फिल्म को लेकर भी आशाएँ बलवती हैं। पुनर्जन्म के कथानक पर बनी इस हास्य फिल्म को अब तक सबसे महंगी हास्य फिल्म बताया जा रहा है। इस पर साजिद नाडियाडवाला ने लगभग 125-150 करोड़ का खर्चा किया है। यह दीपावली पर प्रदर्शित होगी।

3. मिशन मंगल—आर.बाल्की के सहायक निर्देशक इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह भारत की पहली मंगल यात्रा पर आधारित फिल्म है। कहा जा रहा है कि इसके निर्माण पर लगभग 150 करोड़ का खर्च किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। यह 15 अगस्त के मौके पर प्रदर्शित होगी।

4. गुड न्यूज—करण जौहर के बैनर तले बन रही यह मध्यम बजट की फिल्म है जिस पर लगभग 70-80 करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है। यह पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है जिसमें करीना कपूर खान के साथ दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 6 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम