न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूषण कुमार ने कहा, आगामी वर्ष शुरू होगी गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मोगुल’

भूषण ने हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में साफ किया है कि यह फिल्म उनके दिल के सबसे करीब है और वे इसे जरूर बनाएंगे। इस पर वे अगले साल काम शुरू कर देंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 06 May 2019 1:07:05

भूषण कुमार ने कहा, आगामी वर्ष शुरू होगी गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मोगुल’

बॉलीवुड में वर्तमान समय में टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार का बैनर तीसरा सबसे बड़ा बैनर माना जाता है। करण जौहर, आदित्य चोपड़ा के बाद भूषण कुमार सर्वाधिक फिल्में बनाने वाले तीसरे निर्माता हैं। भूषण कुमार इन दिनों अपने बैनर तले 15 फिल्मों की मेकिंग कर रहे हैं। हालांकि पिछले साल मीटू कैंपेन के चलते भूषण के बैनर और करिअर की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘मोगुल’ पर सवालिया निशान लग गया था। भूषण ने हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में साफ किया है कि यह फिल्म उनके दिल के सबसे करीब है और वे इसे जरूर बनाएंगे। इस पर वे अगले साल काम शुरू कर देंगे।

दो साल पहले भूषण कुमार ने इस फिल्म की घोषणा की थी। घोषणा के साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर इसका पोस्टर जारी किया था। सबसे पहले अक्षय कुमार इस फिल्म में नजर आने वाले थे। लेकिन बाद में भूषण कुमार से मनमुटाव होने के कारण उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया। अक्षय कुमार से पहले इस फिल्म के साथ आमिर खान का नाम जुड़ा था। वे इसके सह निर्माता थे। लेकिन मीटू कैंपेन में निर्देशक सुभाष कपूर के नाम के बाद उन्होंने अपने आप को इससे पीछे कर लिया। इसके बाद इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह, वरुण धवन और रणबीर कपूर तक का नाम जुड़ा लेकिन फिल्म शुरू न हो सकी।

खैर अब हालात बदल चुके हैं। भूषण कुमार ने एक बार फिर से इस फिल्म के बनने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मगर उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे इस फिल्म को किस सितारे के साथ बनाने जा रहे हैं और इसका निर्देशक कौन होगा। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि वे जल्द ही इन सब बातों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा करेंगे।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन