न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गली बॉय’ होगी आलिया की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म, टूटेगा ‘शानदार’ का रिकॉर्ड

‘गली बॉय’ आलिया भट्ट के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म जरूर बन जाएगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। आलिया भट्ट की अब तक प्रदर्शित फिल्मों में करण जौहर की फिल्म ‘शानदार’ सबसे बड़ी ओपनर फिल्म रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 9:02:19

‘गली बॉय’ होगी आलिया की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म, टूटेगा ‘शानदार’ का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर 14 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ को लेकर जिस कदर की हाइप बनी हुई है उसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 से 15 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। इस फिल्म को लेकर वैसे तो उम्मीद 18 से 20 करोड़ की है लेकिन इतनी बड़ी ओपनिंग यह फिल्म नहीं ले सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इस फिल्म का बज रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ से कम है। रोहित ने अपनी फिल्म को प्रचार के जरिए इतनी ज्यादा हाइप दे दी थी लेकिन फिर भी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20 करोड़ का कारोबार नहीं कर पायी थी।

gully boy,alia bhatt,gully boy box office,shaandaar,highway,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘गली बॉय (Gully Boy)’ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म जरूर बन जाएगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अब तक प्रदर्शित फिल्मों में करण जौहर की फिल्म ‘शानदार (Shaandaar)’ सबसे बड़ी ओपनर फिल्म रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.10 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद उनकी बद्रीनाथ की दुल्हनिया 12.25 करोड़, 2 स्टेट्स 12.42 करोड़, उड़ता पंजाब 10.05 करोड़, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया 9.02 करोड़, डिअर जिन्दगी 8.75 करोड़, राजी 7.53 करोड़, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 7.48 करोड़, कपूर एण्ड संन्स 6.85 करोड़ और सबसे कम कमाई वाली फिल्म रही है ‘हाइवे’, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन मात्र 3.42 करोड़ का कारोबार किया था।

gully boy,alia bhatt,gully boy box office,shaandaar,highway,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हालांकि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने करियर में जितनी भी फिल्में की हैं उनमें ‘हाइवे (Highway)’ एक मात्र ऐसी फिल्म रही है जिसमें उन्होंने बेहतरीन अदाकारी का प्रदर्शन किया था। उनके अभिनय से सजी फिल्मों में इसके बाद उड़ता पंजाब और राजी का नाम लिया जा सकता है, जिसमें उन्हें अपने अभिनय के अलग-अलग रंगों को दिखाने का मौका मिला था। अब देखने के बात यह है कि वे रणवीर सिंह के साथ ‘गली बॉय (Gully Boy)’ में अपने अभिनय का कैसा रूप प्रदर्शित करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम