न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गली बॉय’ का कमाल: 10वाँ साल, 16 फिल्में, 28 पुरस्कार, बॉलीवुड के नए सरताज

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘गली बॉय (Gully Boy)’ उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली 5वीं फिल्म बन गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 5:12:57

‘गली बॉय’ का कमाल: 10वाँ साल, 16 फिल्में, 28 पुरस्कार, बॉलीवुड के नए सरताज

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘गली बॉय (Gully Boy)’ उनके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली 5वीं फिल्म बन गई है। करिअर के 10वें साल में उन्होंने सर्वाधिक कमाई वाली अपनी 5वीं फिल्म दर्शकों को दी है। इस फिल्म को लेकर यह तो माना जा रहा था कि यह सफल होगी लेकिन ‘गली बॉय’ बॉक्स ऑफिस पर इस कदर सफल होगी यह किसी ने नहीं सोचा था। प्रथम तीन दिन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़, 5 दिन में 75 करोड़ और 8 दिन में 100 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए रणवीर सिंह की लोकप्रियता को दर्शाया है।

gully boy,ranveer singh,ranveer singh bollywood life,about ranveer singh,ranveer singh hit movie,ranveer singh movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लोकप्रियता में फिल्म-दर-फिल्म बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2010 में यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के जरिये दर्शकों में उन्होंने जो उम्मीदें जगायी थी वे पूरी होते होते बढ़ती चली जा रही हैं। रणवीर बॉलीवुड के शायद पहले ऐसे अभिनेता होंगे जो अपनी पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए विभिन्न प्रकार के 10 पुरस्कारों की 13 श्रेणियों में नामांकित हुए और इन 13 पुरस्कारों में से 11 पुरस्कार उन्होंने अपनी झोली में डालने में सफलता प्राप्त की। इन पुरस्कारों में बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्म फेयर भी शामिल रहा है, जो उन्होंने बेस्ट मेल डेब्यू के लिए जीता।

gully boy,ranveer singh,ranveer singh bollywood life,about ranveer singh,ranveer singh hit movie,ranveer singh movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

वर्ष 2011 से शुरू हुआ उनका यह पुरस्कारों का सिलसिला 2016 बाजीराव मस्तानी तक जारी रहा है। इन वर्षों में वे 41 मर्तबा पुरस्कारों के लिए नामित किए गए जिनमें से 28 पुरस्कारों को उन्होंने अपनी झोली में डालने में सफलता प्राप्त की है। एक दशक के अपने अभिनय सफर में इतने पुरस्कार जीतना अपने आप में एक मिसाल कायम करने वाली बात है।

gully boy,ranveer singh,ranveer singh bollywood life,about ranveer singh,ranveer singh hit movie,ranveer singh movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पिछली प्रदर्शित सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने के साथ-साथ मुनाफा भी कमाया है। उनकी आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को असफल फिल्म बताया जाता है जबकि उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा के कारण असफल करार दिया गया क्योंकि उनकी पिछली दो निर्देशित फिल्मों ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘मोहब्बतें’ ने बॉक्स ऑफिस पर विराट कामयाबी प्राप्त की थी। इसी के चलते उम्मीद थी कि उनकी यह फिल्म भी 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में कामयाब होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आइए डालते हैं एक नजर रणवीर सिंह की उन फिल्मों पर जिन्होंने बेहतरीन कमाई की है—

gully boy,ranveer singh,ranveer singh bollywood life,about ranveer singh,ranveer singh hit movie,ranveer singh movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

1. गली बॉय—100 करोड़ (सफर अभी जारी)
2. पद्मावत—300.26 करोड़
3. सिम्बा—240 करोड़
4. बाजीराव मस्तानी—184 करोड़
5. गोलियों की रासलीला-रामलीला—110 करोड़
6. दिल धडक़ने दो—76.88 करोड़
7. गुण्डे—76.55 करोड़
8. बेफिक्रे—60 करोड़

gully boy,ranveer singh,ranveer singh bollywood life,about ranveer singh,ranveer singh hit movie,ranveer singh movies,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

आने वाले समय में दर्शक रणवीर सिंह को कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘83’ में देखेंगे। कबीर खान की यह फिल्म 1983 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत पर है, जिसमें वे कपिल देव की भूमिका को निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए रणवीर सिंह कपिल देव से बॉलिंग और बैटिंग का प्रशिक्षण लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम