जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ को सिर्फ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म नहीं कहा जा सकता। इस फिल्म में उनके अतिरिक्त और भी ऐसे कुछ किरदार हैं जिन्होंने परदे पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाते हुए दर्शकों के दिलों को जीता है। इन्हीं में शामिल हैं अभिनेता सिद्धान्त चतुर्वेदी, जिनकी यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में सिद्धान्त ने एमसी शेर का किरदार निभाया है, जो रणवीर सिंह के रैपर बनने के सपने को पूरा करने में मदद करता है। इस किरदार ने अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। जिन लोगों को इन्होंने अपना प्रशंसक बनाया उनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। अमिताभ ने सिद्धान्त चतुर्वेदी की तारीफ करते हुए उनको एक चिट्ठी भेजी और साथ में फूलों का गुलदस्ता भी भेजा है।
अमिताभ बच्चन ने ‘गली बॉय’ के सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी को उनके अभिनय के लिए सराहा है। इसके लिए उन्होंने न सिर्फ फूल भेजे बल्कि उनकी तारीफ करते हुए हाथ से लिखी एक चि_ी भी भेजी। इसकी तस्वीरें सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।














