न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, 12 मार्च को अदालत में हाजिर होने के निर्देश

अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) को अदालती नोटिस मिला है, जिसमें उनसे 12 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 6:43:14

अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, 12 मार्च को अदालत में हाजिर होने के निर्देश

गत वर्ष सन्नी देओल (Sunny Deol) के साथ महेन्द्र धारीवाल की फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ में नजर आ चुकी अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) को अदालती नोटिस मिला है, जिसमें उनसे 12 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। अमीषा पटेल को यह नोटिस पैसे लेकर कार्यक्रम में न आने की वादा खिलाफी के चलते मिला है। आयोजकों द्वारा अमीषा पटेल के अतिरिक्त चार अन्य लोगों के खिलाफ भी वाद दायर किया गया है।

आरोप है कि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) को एक विवाह समारोह में 16 नवम्बर 2017 को डांस करने के नाम पर बुलाया गया था, जिसके एवज में उनको 11 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन रुपये लेने के बाद भी उन्होंने यहां आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया था। एसीजेएम-5 रवीश कुमार अत्री की कोर्ट ने 12 मार्च को सभी को अदालत में हाजिर होने को कहा है।

amisha patel,fraud case on amisha patel,bollywood actress,moradabad,amisha patel case,bollywood,bollywood hindi,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

परिवादी पवन कुमार वर्मा मुरादाबाद में ड्रीम विजन नाम की कंपनी चलाते हैं जो इवेंट मैनजमेंट का काम करती है। उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) को 11 लाख रुपये देकर 16 नंबर 2017 को अपने क्लाईंट आयुष अग्रवाल की शादी में बुलाया था, लेकिन पैसे लेने के बाद भी वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची थी। पवन कुमार वर्मा के मुताबिक कई बार अमीषा पटेल (Amisha Patel) और उनके सहयोगी अहमद शरीफ को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उसके बाद हमने इसकी बुकिंग करवाने वाले राजकुमार गोस्वामी को दिए गए पैसे वापस मांगने के लिए फोन किया तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

amisha patel,fraud case on amisha patel,bollywood actress,moradabad,amisha patel case,bollywood,bollywood hindi,bollywood gossips hindi,bollywood news hindi

पवन कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने उनके द्वारा मांगी गई सभी व्यवस्था को पूरा किया था जिसमें 11 लाख रुपये सहित पांच लोगों का एयर टिकट, पांच सितारा होटल और बाउंसर का बंदोबस्त किया था। वह दिल्ली तक आने के बाद भी मुरादाबाद में कार्यक्रम में नहीं आई। दिल्ली आने के बाद उनके असिस्टेंट सुरेश परमार ने फिर से दो लाख रुपये यह कह कर मांगे थे कि उनसे झूठ बोला गया था कि दिल्ली से मुरादाबाद ढाई घंटे का रास्ता है जबकि लोग 5 घंटे बता रहे हैं इसलिए जब आप दो लाख रुपए और दोगे तभी हम मुरादाबाद आएंगे।

पवन कुमार वर्मा के अधिवक्ता की तरफ से इस मामले में एक शिकायत सीजेएम कोर्ट में दायर किया गया था इस पर एसीजेएम-5 रवीश कुमार अत्री की कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) और उनके सहयोगी अहमद शरीफ, सुरेश परमार और राजकुमार गोस्वामी को 12 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम