वर्ष 2019 के फिल्मफेयर समारोह (Filmfare Award) में बॉलीवुड का चर्चित युवा जोड़ा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पूरे फिल्म समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह और मीडियाकर्मियों की नजरों में रहे। इन दोनों सितारों ने इस वर्ष के इस पुरस्कार पर अधिकार जमाया। आलिया (Alia Bhatt) को ‘राजी (Raazi)’ और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को ‘संजू (Sanju)’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नायिका और नायक से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड जीतने के इस खास मोमेंट पर दोनों के बीच खास पल भी देखने को मिले।














