न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान चाहेंगे तो बनेगा ‘मैं हूँ ना’ का सीक्वल, अच्छा आइडिया है मेरे पास: फराह खान

फराह खान की बतौर निर्देशिका पहली फिल्म ‘मैं हूँ ना’ ने कल अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 01 May 2019 6:02:55

शाहरुख खान चाहेंगे तो बनेगा ‘मैं हूँ ना’ का सीक्वल, अच्छा आइडिया है मेरे पास: फराह खान

फराह खान की बतौर निर्देशिका पहली फिल्म ‘मैं हूँ ना’ ने कल अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस बात की जानकारी फरहा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के प्रति आभार भी जताया था। इस मौके पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि, मेरे पास इस फिल्म के सीक्वल का आइडिया है, जिसे लेकर मैं हूँ ना-2 बनाई जा सकती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फराह खान ने कहा है कि ‘मैं ये प्रार्थना करती हूँ कि ‘मैं हूँ ना’ का सीक्वल बने और मेरे पास इसका अच्छा आइडिया भी है। हालांकि यह सब शाहरुख खान के ऊपर निर्भर करता है। अगर वो चाहें कि उन्हें इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहिए तो ही हम इसे शुरू कर पाएंगे।’ गौरतलब है कि मैं हूँ ना का निर्माण शाहरुख खान की कम्पनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के अन्तर्गत किया गया था। यह फिल्म जब कभी टीवी पर प्रसारित होती है दर्शक इसे देखना पसन्द करते हैं।

farah khan,Shah Rukh Khan,main hoon na,main hoon na sequel,shah rukh khan new movie,bollywood sequel,entertainment,bollywood

फराह खान को लेकर शाहरुख खान ने मैं हूँ ना के बाद ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर का निर्माण किया था। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थीं। ओम शांति ओम से बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण मिली, जिनके द्वारा बोला गया संवाद ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो . . .’ आज भी खासा लोकप्रिय है। वहीं ‘मैं हूँ ना’ के गीतों को आज भी श्रोता गुनगुनाते नजर आ जाते हैं। फरहा खान को लेकर समाचार आ रहे हैं कि वे रोहित शेट्टी के लिए 1982 में आई फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ का रीमेक करने जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश

जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम