न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद 2020 पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, टकराव के मूड में नहीं ‘शमशेरा’, बदलेगी प्रदर्शन तिथि

ईद 2020 पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, टकराव के मूड में नहीं ‘शमशेरा’, बदलेगी प्रदर्शन तिथि

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 23 Mar 2019 12:52:15

ईद 2020 पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, टकराव के मूड में नहीं ‘शमशेरा’, बदलेगी प्रदर्शन तिथि

आगामी वर्ष की ईद पर बॉलीवुड का सबसे बड़ा महासंग्राम होने जा रहा है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर जहाँ सलमान खान (Salman Khan) की संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) निर्देशित ‘इंशाअल्लाह (Inshallah)’ का प्रदर्शन होगा, वहीं दूसरी ओर इसी दिन अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ को लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आ रहे हैं, जिसकी घोषणा उन्होंने दो सप्ताह पहले ही की थी। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की होली के अवसर पर प्रदर्शित हुई करण जौहर (Karan Johar) निर्मित फिल्म ‘केसरी (Kesari)’ को बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग मिली है।

eid 2020,Salman Khan,inshallah,Akshay Kumar,sooryavanshi,ranbir kapoor,shamshera,rohit shetty,karan johar,aditya chopra,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

मीडिया में इन दिनों आगामी ईद पर प्रदर्शित होने वाली सिर्फ इन दो फिल्मों की ही चर्चा की जा रही है। चूंकि यह दो बड़े सितारों की फिल्में हैं जिनकी लोकप्रियता अपार है, जिसके चलते इन सितारों की फिल्मों के बारे में जानने को हर कोई लालायित रहता है। अफसोस पाठकों और दर्शकों की याद्दाश्त को लेकर होता है। इन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सबसे पहले बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने अपनी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर फिल्म ‘शमशेरा (Shamshera)’ को वर्ष 2020 ईद में प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी थी। इस बात की घोषणा उन्होंने वर्ष 2018 में इस फिल्म की घोषणा के साथ ही कर दी थी। आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) अपनी फिल्मों का प्रचार उस तरीके से नहीं करते हैं जिस तरीके से रोहित शेट्टी (Rohit Shetty), करण जौहर (Karan Johar) या फिर सलमान खान (Salman Khan) करते हैं, जिसके चलते उनकी फिल्म ‘शमशेरा (Shamshera)’ को दर्शक पूरी तरह से भूल गए।

इन दो बड़ी फिल्मों के टकराव के चलते इस बात की सम्भावना नजर आ रही है कि आदित्य चोपड़ा अपनी महत्त्वाकांक्षी ‘शमशेरा (Shamshera)’ की प्रदर्शन तिथि में बदलाव करें। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के सामने संजय दत्त (Sanjay Dutt) नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहली बार एक्शन फिल्म कर रहे हैं और वो भी संजय दत्त (Sanjay Dutt) सरीखे सितारे के सामने। संजय दत्त (Sanjay Dutt) के सामने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ‘अग्पिनथ (Agneepath)’ में फीके पड़ गए थे। फिर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कहाँ उनका मुकाबला कर पाएंगे। खैर यह तो बहुत बाद की बात है। फिलहाल चर्चा यह है कि क्या आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव करेंगे। हमारा पूर्वानुमान है कि वे ऐसा ही करेंगे। उन्हें कोई अन्य उपयुक्त तिथि का चयन करना होगा जिस पर उनकी फिल्म दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा अपनी ओर खींच सके। ‘शमशेरा’ का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं जो करण के लिए इससे पहले अग्निपथ और ब्रदर्स का निर्देशन कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम