न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2020 ईद: ‘सुल्तान’ को चुनौती देने आ रहे हैं ‘सूर्यवंशी’, बॉक्स ऑफिस पर महासंग्राम

आज करण जौहर (Karan Johar) ने ‘तख्त (Takht)’ के स्थान पर रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ को आगामी वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित करने की घोषणा करके बॉलीवुड में हलचल मचा दी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 05 Mar 2019 1:21:43

2020 ईद: ‘सुल्तान’ को चुनौती देने आ रहे हैं ‘सूर्यवंशी’, बॉक्स ऑफिस पर महासंग्राम

कुछ सप्ताह पूर्व निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने कहा था कि वे अपनी निर्देशित फिल्म ‘तख्त (Takht)’ को आगामी वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित करने का मानस बना रहे हैं। जब से करण जौहर ने यह बात कही, तभी से बॉलीवुड के गलियारों में सलमान खान (Salman Khan) और करण जौहर (Karan Johar) को लेकर युद्ध की सम्भावना व्यक्त की जाने लगी। लेकिन आज करण जौहर (Karan Johar) ने ‘तख्त (Takht)’ के स्थान पर रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ को आगामी वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित करने की घोषणा करके बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ का निर्माण करण जौहर (Karan Johar) रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ कर रहे हैं। इन दोनों ने मिलकर गत वर्ष ‘सिम्बा (Simmba)’ का निर्माण किया था। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में जहां ईद पर लगभग हर साल सोलो रिलीज होती आयी हैं इस बार यह टकराव कैसा होता है।

Akshay Kumar,sooryavanshi,Salman Khan,eid 2020,sooryavanshi poster,kick 2,karan johar,takht,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को ‘सिम्बा (Simmba)’ ने बेहतरीन सफलता दिलाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉड्र्स तोड़े हैं। यह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के करिअर की सबसे बड़ी सफल है, इसने 240 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अजय देवगन (Ajay Devgn) के बाद अब रोहित (Rohit Shetty) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को पुलिस ऑफिसर के अवतार में बदलने आ रहे हैं। लंबे समय से इसकी चर्चा थी। ‘सिम्बा (Simmba)’ में उन्होंने इस फिल्म के संकेत भी दिये थे। ऐसे में जबकि फिल्म मई महीने में फ्लोर पर जायेगी। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।

फिल्म के दो पोस्टर जारी किए गए हैं, जिनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अलग-अलग अंदाज में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। इन दोनों पोस्टरों में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का एंग्री यंगमैन वाला लुक सामने लाया गया है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर प्रदर्शित होगी। ऐसे में साफ है कि सलमान खान की फिल्म से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है। चूंकि ईद पर हर साल सलमान खान की फिल्में प्रदर्शित होती हैं। सलमान (Salman Khan) की इस साल ईद पर ‘भारत’ प्रदर्शित होने वाली है, वहीं अगले साल साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘किक-2 (Kick-2)’ भी प्रदर्शित होने वाली है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में जहां ईद पर सोलो प्रदर्शित होती आयी हैं, इस बार यह टकराव कैसा होता है।

Akshay Kumar,sooryavanshi,Salman Khan,eid 2020,sooryavanshi poster,kick 2,karan johar,takht,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

ईद के मौके पर प्रदर्शित सलमान खान (Salman Khan) की कमोबेश सभी फिल्मों ने सफलता हासिल की है। अपवाद रही ‘टयूबलाइट (Tubelight)’ वह कमाल नहीं कर पायी थी। जबकि अक्षय (Akshay Kumar) की ज्यादातार फिल्में गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त के मौके पर प्रदर्शित होती आई हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के लिए भी यह पहली बार ही है, जब वह ईद (Eid) के मौके पर अपनी किसी फिल्म को प्रदर्शित कर रहे हैं। चूंकि वह ज्यादातार दीवाली और क्रिसमस के मौके पर फिल्में प्रदर्शित करते रहे हैं। रोहित की पिछली आठ फिल्मों ने 100 करोड़ का बिजनेस किया है और उनकी फिल्में कामयाब रही हैं। ऐसे में जाहिर है कि ईद के मौके पर भी वह नया रिकॉर्ड तोडऩे की तैयारी में जुट गये हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ से पहले भी कई फिल्मों में वर्दी में नजर आ चुके हैं। लेकिन उस अंदाज में नजर नहीं आए हैं जिस अंदाज में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) उन्हें पेश करेंगे। रोहित उन्हें किस नये अवतार में प्रस्तुत करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम