न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डॉन’ किसी को मंजूर नहीं था शीर्षक, आज वहीं बना ब्रांड: अमिताभ बच्चन

रविवार 12 मई को अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘डॉन’ ने अपने प्रदर्शन के 41 साल पूरे कर लिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 May 2019 4:41:32

‘डॉन’ किसी को मंजूर नहीं था शीर्षक, आज वहीं बना ब्रांड: अमिताभ बच्चन

रविवार 12 मई को अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘डॉन’ ने अपने प्रदर्शन के 41 साल पूरे कर लिए। आज भी जब ‘डॉन’ का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले अमिताभ बच्चन का गम्भीर चेहरा नजर आता है और जेहन में गूंजता है—‘यह मुझको और तुम को मालूम है कि रिवाल्वर में गोलियां नहीं हैं, पुलिस यह नहीं जानती’ या फिर ‘मुझे इसके जूते पसन्द नहीं आए’—ये कुछ ऐसे संवाद हैं जो आज भी दर्शकों के दिलो दिमाग में छाए हुए हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि साल 1978 में आई उनकी हिट फिल्म ‘डॉन’ के शीर्षक को किसी ने स्वीकृति नहीं दी थी, क्योंकि निर्माताओं का ऐसा मानना था कि एक हिंदी फिल्म के शीर्षक के लिए यह सही नहीं है। ‘डॉन’ ने रविवार को सिल्वर स्क्रीन पर 41 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर 76 वर्षीय अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर इस फिल्म के बारे में लिखा।

don,amitabh bachchan don,don completed 41 years,41 years of don,pinchoo kapoor,pran,satyen kappu,zeenat aman,bollywood,entertainment

बिग बी ने लिखा, ‘डॉन’ एक ऐसा नाम था, जिसे मार्केट में किसी की मंजूरी नहीं मिली थी। वे (निर्माता) कभी नहीं समझ पाए कि इसका मतलब क्या है और उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि ‘डॉन’ जैसा नाम किसी हिंदी फिल्म के शीर्षक के लिए सही है। अगर सच कहा जाए..तो कई लोगों के लिए यह एक हास्यप्रद शीर्षक था।’ उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म का शीर्षक सुनने में एक अंडरगारमेंट ब्रांड के जैसा लग रहा था। अमिताभ ने लिखा, ‘उस वक्त एक मशहूर ब्रांड के बनियान का नाम भी ‘डॉन’ था। बाजार में जब लोग उस बनियान कंपनी का नाम लेते थे तो सुनने में वह बिल्कुल फिल्म के शीर्षक ‘डॉन’ के जैसे लगता था और ऐसे में किसी फिल्म को ऐसा शीर्षक देना जो किसी अंडरगारमेंट को व्यक्त कर रहा है, इसमें थोड़ा सा भय था।’ अमिताभ ने कहा कि उस वक्त के लोकप्रिय ‘गॉडफादर’ सीरीज की वजह से ‘डॉन’ शब्द को इतना प्रचार मिला था। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी को सलीम खान-जावेद अख्तर ने मिलकर लिखा था जिसे नरीमन ईरानी ने प्रोड्यूस किया और चंदा्र बरोट ने इसे अपना निर्देशन दिया था। ‘डॉन’ में अमिताभ बच्चन के अलावा जीनत अमान, प्राण, इफ्तेखार, हेलेन, ओम शिवपुरी, सत्येन्द्र कपूर और पिंचू कपूर ने भी काम किया था।

don,amitabh bachchan don,don completed 41 years,41 years of don,pinchoo kapoor,pran,satyen kappu,zeenat aman,bollywood,entertainment

अमिताभ ने कहा कि एक आउटडोर सेट ढहने के दौरान एक बच्चे की जान बचाने के बाद ईरानी की जान चली गई। उन्होंने लिखा, ‘वह बच्चे को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान वह गिर पड़े और उनके कूल्हे में चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जटिलताएं धीरे-धीरे बढ़ती गई और वह उससे कभी बाहर नहीं निकल पाए।’ ‘डॉन’ एक ऐसा शीर्षक जो किसी को मंजूर नहीं था, आज अपनी लोकप्रियता के चलते एक ब्रांड बन चुका है। इस शीर्षक को लेकर जावेद अख्तर के बेटे फिल्मकार फरहान अख्तर दो फिल्में ‘डॉन’ और ‘डॉन-2’ बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो