न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया को लेकर सार्वजनिक तौर पर बात करना पसन्द नहीं: सोनी राजदान

अभिनेत्री सोनी राजदान इन दिनों अपनी फिल्म ‘नो फादर इन कश्मीर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 31 Mar 2019 10:37:06

आलिया को लेकर सार्वजनिक तौर पर बात करना पसन्द नहीं: सोनी राजदान

अभिनेत्री सोनी राजदान इन दिनों अपनी फिल्म ‘नो फादर इन कश्मीर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। 8 माह के लम्बे संघर्ष के बाद उनकी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था। एक तरफ जहाँ वे अपनी इस फिल्म के कारण चर्चाओं में हैं वहीं दूसरी ओर वे अपनी बेटी आलिया भट्ट को लेकर भी चर्चाओं में हैं। मीडिया उनसे उनकी फिल्म के बारे में कम और आलिया भट्ट की निजी जिन्दगी के बारे में ज्यादा बात करता है। हाल ही में उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपनी बेटी के बारे में बात करना पसन्द नहीं हैं।

हाल ही में मीडिया ने उनसे आलिया को लेकर यह पूछा था कि वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ आलिया के रिश्ते के बारे में मीडिया के सवालों का सामना कैसे करती हैं तो सोनी ने कहा, ‘देखिए, सभी चीजों के बारे में उनके सभी प्रशंसकों द्वारा पूछना ठीक है, लेकिन मैं आलिया की मां हूं। मैं वास्तव में अपनी बेटी के निजी जीवन के बारे में बात नहीं करना चाहती। मैं चाहती हूं कि वह खुश रहे और वह जो कुछ भी करे, उसके लिए मेरा प्यार और आशीर्वाद है, इसके अलावा मैं चाहती हूं कि वह अपने जीवन को उसी तरह से जीये जैसा वह चाहती है। आलिया व्यक्तिगत रूप से बहुत समझदार हैं।’

सोनी राजदान ने यह बात मीडिया को उस वक्त कही जब वह अपनी फिल्म ‘नो फादर इन कश्मीर’ का प्रमोशन कर रही थीं। प्रमोशन के दौरान उपस्थित मीडिया ने उनसे आलिया को लेकर काफी सवाल जवाब किए थे। शादी के विषय पर सोनी ने अपने बेटी को सावधान रहने को भी कहा है। उन्होंने कहा, ‘आलिया बहुत युवा है। उसने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जो भी उसने अब तक हासिल किया है उससे मैं बहुत खुश हूं और मां के रूप में मैं उसे खुश देखना चाहती हूं। उसी वक्त मैं उसे सावधान रहने को भी कहती हूं। वह जिंदगी भर का फैसला लेने के लिए अभी काफी युवा है। व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि जब आपको शादी करने के लिए सही व्यक्ति मिल जाता है तो बिना देरी किए आपको शादी कर लेनी चाहिए।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम