गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान को ‘रेस-3’ में लेकर आए रमेश तौरानी एक बार फिर से मध्यम बजट की फिल्मों की ओर लौटे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बैनर तले बनने वाली फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ और यामी गौतम से हाथ मिलाया है। उनकी यह फिल्म कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें यह दोनों सितार पति-पत्नी के रूप में नजर आएंगे। दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड में ‘उड़ता पंजाब’ से डेब्यू किया था। वे पंजाबी फिल्मों के सुपर सितारे होने के साथ-साथ दिलकश अजीज गायक भी हैं। ‘उड़ता पंजाब’ में भी उन्होंने एक गीत गाया था। रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अजीज मिर्जा के बेटे हारून मिर्जा करेंगे। यह उनकी डेब्यू निर्देशकीय फिल्म होगी। रमेश तौरानी ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए मुंबई मिरर को बताया, ‘हां, दिलजीत और यामी ने फिल्म के लिए हामी भरी है। यह एक फ्रेश जोड़ी है और हम उत्साहित हैं क्योंकि दोनों ऐक्टर्स की कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन है। यह एक सेंसिबल कॉमेडी है जो कि एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है।’














