न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आई ‘छपाक’ की पहली तस्वीर, दामन में नजर आए तेज़ाब के दाग

‘छपाक’ के नाम से बन रही इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं जो अपने विषय को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 14 Feb 2019 2:59:07

सामने आई ‘छपाक’ की पहली तस्वीर, दामन में नजर आए तेज़ाब के दाग

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अपने 6 साल पुराने रिश्ते को गत नवम्बर में मुकाम पर पहुँचाने के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने करियर को फिर से संवारने का काम शुरू कर दिया है। शादी के बाद उन्होंने अपना होम प्रोडक्शन शुरू किया है जिसके अन्तर्गत बनने वाली उनकी पहली फिल्म एक बॉयोपिक है, जिसमें वे मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह लक्ष्मी अग्रवाल नामक दिल्ली निवासी एक युवती की कहानी है, जिस पर 15 वर्ष की उम्र में उससे दोगुनी उम्र के एक व्यक्ति ने एकतरफा प्रेम में पागल होते हुए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। बताया जाता है कि अपनी किशोरावस्था में लक्ष्मी अग्रवाल बहुत खूबसूरत हुआ करती थीं। अब उनका चेहरा हृदय को अन्दर तक झकझोर देता है। वर्तमान समय में वह एक एनजीओ चलाती हैं।

‘छपाक (Chhapaak)’ के नाम से बन रही इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं जो अपने विषय को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। गत वर्ष उन्होंने आलिया भट्ट को लेकर ‘सहमत कॉलिंग’ नामक उपन्यास पर आधारित एक भारतीय जासूस की कहानी ‘राजी’ को परदे पर उतारा था। बेहतरीन प्रस्तुतीकरण, सशक्त कथानक, सम्पादन और आलिया भट्ट के लाजवाब अभिनय के बूते पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए ट्रेड को हैरान कर दिया था।

deepika padukone,meghna gulzar,chhapaak,chhapaak first look,biopic,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘राजी’ से पूर्व उन्होंने दिल्ली के ही नहीं अपितु देश के मशहूर ‘आरूषि हत्याकांड’ पर ‘तलवार’ नामक फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्मित किया था। इरफान खान के उम्दा अभिनय से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। ‘छपाक’ के लिए दीपिका पादुकोण के चेहरे को तेजाब से झुलसे चेहरे में बदला जाएगा। इसके लिए दीपिका का विशेष मेकअप किया जाएगा। यह वैसा ही होगा जिस तरह से अमिताभ बच्चन ने ‘पा’, रजनीकांत ने ‘रोबोट’ और अक्षय कुमार ने 2.0 के लिए किया था। बदसूरत चेहरे पर सिर्फ दीपिका की खूबसूरत आँखों को ही देखा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को इस वर्ष के मध्य तक प्रदर्शित करने की योजना है।

इस वक्त दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सिर्फ इस फिल्म में ही काम कर रही हैं। उन्होंने ‘पद्मावत’ के बाद कोई और फिल्म साइन नहीं की है। यह उनकी घरेलू फिल्म है। इसमें उनके साथ विक्रान्त मैसी नजर आने वाले हैं। मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की पिछली दोनों फिल्में भी एक तरह से बॉयोपिक ही थी और यह भी बॉयोपिक है। इससे यह तो तय है कि उनकी फिल्म पर पकड़ मजबूत होगी और वे दर्शकों को कुछ बेचैन करने वाला दिखाने की तैयारी में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम