दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार रात को हुई हिंसा के विरोध में आज मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 7:45 बजे जेएनयू कैंपस पहुंचीं। यहां वह करीब 10 मिनट तक रुकीं। इस दौरान दीपिका ने जेएनयू के छात्र-छात्राओं का समर्थन किया है। दीपिका यहां करीब 10 मिनट तक रुकीं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू कैंपस में पहुंचने को वीडियो भी समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि वह स्टूडेंट्स के बीच मौजूद हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स 'जय भगत सिंह-जय भीम' के नारे लगा रहे हैं। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी वहां मौजूद दिखे। वह भी वहां छात्रों के साथ नारेबाजी कर रहे थे। दीपिका पादुकोण ने इस दौरान हमले में घायल हुईं जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइषी घोष से मुलाकात की। हालांकि जेएनयू में उन्होंने छात्रों को किसी भी तरह से संबोधित नहीं किया।
#WATCH Delhi: Deepika Padukone joins students at Jawaharlal Nehru University, during their protest against #JNUViolence. pic.twitter.com/Ytc28MCGHT
— ANI (@ANI)
हालांकि दीपिका के जेएनयू दौरे का विरोध भी शुरू हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि दीपिका ने टुकड़े-टुकड़े और अफजल गैंग का समर्थन किया है। इसलिए उनकी फिल्मों का बहिष्कार करें। वहीं फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दीपिका के इस कदम की तारीफ की है। उधर, सोशल मीडिया पर #boycottchhapak ट्रेंड करने लगा।
बता दें इससे पहले बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मंगलवार को कहा था कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और जेएनयू (JNU Violence) पर हुआ हमला बहुत दुखद है। अभिनेता ने कहा कि रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में जो कुछ भी हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है इसके बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं है क्योंकि खबरों के मुताबिक विरोधाभासी बातें सामने आ रही हैं।
RT if you will Boycott Movies of @deepikapadukone for her Support to #TukdeTukdeGang and Afzal Gang pic.twitter.com/LN5rpwjDmT
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga)














