न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डांस मेरे अभिनय का छोटा हिस्सा है: अरशद वारसी

आगामी 22 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) का कहना है कि नृत्य उनके लिए अभिनय का एक छोटा हिस्सा है

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 12:16:53

डांस मेरे अभिनय का छोटा हिस्सा है: अरशद वारसी

आगामी 22 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) का कहना है कि नृत्य उनके लिए अभिनय का एक छोटा हिस्सा है। फिल्म अभिनेता बनने से पूर्व अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर प्रवेश किया था। उन्होंने वर्ष 1993 में फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के गीतों को कोरियोग्राफ किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थी। फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक का था और यह उस वर्ष की सबसे बड़ी असफल फिल्म रही थी।

arshad warsi,total dhamaal,anil kapoor,ajay devgn,madhuri dixit,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

फिल्मों और कई स्टेज शो के कोरियोग्राफर रह चुके अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) का कहना है कि उनके लिए डांस अभिनय का छोटा हिस्सा है। उनकी इच्छा खुद को एक ऐसे अभिनेता के रूप में पहचाने जाने की है जो डांस कर सकता है। बॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले अरशद (Arshad Warsi) ने स्टेज शो के लिए कोरियोग्राफर के रूप में काम किया था। उन्होंने डांस स्कूल भी खोला और 21 वर्ष की उम्र में इंग्लिश जैज डांसिग प्रतियोगिता जीती थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह वरुण धवन की तरह किसी डांस-आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं, अरशद ने कहा, मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा। जब मैं फिल्म उद्योग में शामिल हुआ, तो मुझसे पूछा गया और मैंने कहा कि मैं एक कलाकार के रूप में पहचान बनाना चाहूंगा जो डांस कर सकता है बजाए इसके कि मैं एक डांसर हूं जो अभिनय कर सकता है। इसलिए, मेरे लिए डांस अभिनय का छोटा-सा हिस्सा है। 50 वर्षीय अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि अगर कोई मौका उनके पास आता है, तो वह जरूर करेंगे।

arshad warsi,total dhamaal,anil kapoor,ajay devgn,madhuri dixit,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ फिल्म ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें अरशद (Arshad Warsi), जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, अजय देवगन (Ajay Devgn), माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और बोमन ईरानी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज, अजय देवगन फिल्म्स, अशोक ठाकेरिया, कुमार, श्री अधिकारी ब्रदर्स, आनंद पंडित, संगीता अहीर और कुमार मंगत पाठक द्वारा सह-निर्मित फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन इन्द्र कुमार का है जो इसके निर्माताओं में भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम