न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'दादी' ने कंगना रनौत को दिया करारा जवाब, कहा - 'मैं 100 रुपये का क्या करूंगी, 13 एकड़ जमीन की मालकीन हूं'

ट्विटर पर कंगना के इस दावे को लोगों ने फेक बताना शुरू कर दिया था और कंगना से दादी से माफी मांगने को भी कहा था। बाद में कंगना को अपना ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 12:49:40

 'दादी' ने कंगना रनौत को दिया करारा जवाब, कहा - 'मैं 100 रुपये का क्या करूंगी, 13 एकड़ जमीन की मालकीन हूं'

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज आठवां दिन है। इस आंदोलन में कंगना रनौत भी सुर्खियों में आ गईं क्योंकि उन्होंने किसानों के आंदोलन का न केवल विरोध किया बल्कि एक बुजुर्ग महिला के बारे में फेक ट्वीट करते हुए अपशब्द भी लिखे। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में शाहीन बाग के प्रदर्शन में शामिल होने वालीं 90 वर्षीय बिलकिस बानो के साथ एक बिजुर्ग दादी की तस्वीर शेयर कर यह दावा किया था कि ये 100 रुपयों के लिए हर प्रोटेस्ट में शामिल हो जाती हैं, हालांकि कंगना ने तस्वीर में दोनों बुजुर्ग दादी को बानो ही बताया था, जबकि उसमें से एक बिलकिस बानो और एक बठिंडा के बहादुरगढ़ जांदियां गांव की रहने वाली मोहिंदर कौर थी। इसके बाद ट्विटर पर कंगना के इस दावे को लोगों ने फेक बताना शुरू कर दिया था और कंगना से दादी से माफी मांगने को भी कहा था। बाद में कंगना को अपना ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा था।

dadi,kangana ranuat,mohinder kaur,delhi farmers protest,farmers andolan,bollywood news

मोहिंदर कौर ने कंगना रनौत को दिया करारा जवाब

अब इस मामले में मोहिंदर कौर ने कंगना रनौत को करारा जवाब दिया है। इंडियन एक्प्रेस में प्रकाशित एक खबर के अनुसार 73 साल की मोहिंदर कौर ने कहा, 'मुझे किसी ने कहा कि किसी ऐक्टर ने मेरे बारे में ऐसा लिखा है। वो कभी मेरे घर नहीं आई, उसे नहीं पता मैं क्या करती हूं और वो कहती है कि मैं 100 रुपये में उपलब्ध हूं। बहुत बुरी गल है...असी की करणे हैं 100 रुपये, मैं 13 एकड़ जमीन की मालकीन हूं।' दादी ने कहा कि इतनी उम्र होने के बावजूद वह अभी भी किसान आंदोलन में कभी भी शामिल होने के लिए तैयार हैं। बता दें, मोहिंदर कौर की 3 बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है और उनका लड़का अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोहिंदर के साथ ही रहता है।

मोहिंदर कौर अपने घर के लिए खुद सब्जियां उगाती हैं और अपनी फसल की खुद देखरेख करती हैं। उन्होंने कहा कि खेती बहुत कठिन काम है और इसीलिए उन्होंने फैसला लिया कि वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी। बुजुर्ग दादी मोहिंदर कौर ने कहा, 'मेरे अंदर उत्साह है। मैं अभी भी दिल्ली जा सकती हूं। मैं इतनी ऐक्टिव तो हूं कि किसानों के आंदोलन में हिस्सा ले सकूं।'

dadi,kangana ranuat,mohinder kaur,delhi farmers protest,farmers andolan,bollywood news

दिलजीत दोसांझ का कंगना पर वार

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भले ही एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादा बताने वाला ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन अब भी इस पर विवाद थमा नहीं है। पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने कंगना रनौत पर हमला बोलते हुए कहा है कि किसी को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए कि किसी को कुछ भी बोल जाए। दिलजीत ने लिखा है, 'प्रूफ के साथ सुन लो कंगना रनौत। जो पॉलिटिक्स करनी है करो। लेकिन हमारी माताओं को कुछ भी कहने से पहले तमीज सीखो। बंदा इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए कि कुछ भी बोल जाए।' मणिकर्णिका की ऐक्ट्रेस पर दिलजीत की टिप्पणी का कई अन्य पंजाबी स्टार्स ने भी समर्थन किया है। दिलजीत की पोस्ट पर पंजाबी सिंगर Jazzy B और Ammy Virk ने भी टिप्पणी की है।

कंगना को भेजा लीगल नोटिस

कंगना को अपने ट्वीट के चलते कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के एक वकील ने उन्हें महिंदर कौर को शाहीन बाग वाली दादी बताने पर लीगल नोटिस भेजा है। वकील हरकम सिंह ने अपने लीगल नोटिस में कहा है कि कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले सूचना की पुष्टि कर लेनी चाहिए। उन्होंने अभिनेत्री से ट्वीट पर माफी की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव