न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ के बेटे इब्राहिम का इंस्टाग्राम पर तगड़ा आगाज, बाबिल की दरियादिली देख खुश हुए फैंस

एक्टर सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Apr 2024 2:10:51

2 News : सैफ के बेटे इब्राहिम का इंस्टाग्राम पर तगड़ा आगाज, बाबिल की दरियादिली देख खुश हुए फैंस

एक्टर सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इससे पहले इब्राहिम ने आज मंगलवार (30 अप्रैल) को फैंस को तोहफा देते हुए सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया। इब्राहिम का अभी तक अकाउंट नहीं था। हालांकि उनकी बहन एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर इब्राहिम के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं।

इब्राहिम ने पैपराजी को बताया था कि वे 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे इंस्टा डेब्यू करने जा रहे हैं। बहरहाल इब्राहिम ने पहली पोस्ट में एक ब्रांड की प्रमोशन के लिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें उनकी चार फोटो देख सकते हैं, जिनमें वे 2 अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इनके साथ इब्राहिम ने लिखा, “परंपरा? मैं अपनी खुद का बनाऊंगा। मैं अपना पहला कदम उठा रहा हूं @pumaindia के साथ।” कुछ ही देर में इब्राहिम के 564k फॉलोवर्स हो गए हैं। इब्राहिम ने भी 41 सेलेब्स को फॉलो कर लिया है।

इस लिस्ट में उनकी कथित गर्लफ्रेंड पलक तिवारी के साथ आलिया भट्ट, आर्यन खान, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, सारा, करण जौहर, अनन्या पांडे, कुणाल खेमू, अरहान खान, सोहा अली खान, सुहाना खान आदि के नाम शामिल हैं। इब्राहिम इन दिनों अपनी पहली फिल्म 'सरजमीं' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है, जो अगले साल रिलीज हो सकती है। इस फिल्म से अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज भी डेब्यू करने जा रहे हैं।

बाबिल ने दान किए 50 हजार रुपए, इरफान को पुण्यतिथि पर यूं किया याद

दिवंगत दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल भी उन्हीं की तरह नेकदिल हैं, जिसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। बाबिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने एक जेस्चर से फैंस का दिल जीत रहे हैं। दरअसल बाबिल ने एयरपोर्ट पर जल संकट से निपटने के लिए एक यूट्यूबर प्रेम कुमार को 50 हजार रुपए का दान दिया है।

हालांकि पैसे दान करते वक्त बाबिल ने उस शख्स से ये भी कहा कि मेरा नाम लिखने की जरूरत नहीं है, तू अच्छा काम कर रहा है। इससे पहले सोमवार (29 अप्रैल) को इरफान की चौथी पुण्यतिथि पर बाबिल ने इंस्टाग्राम पर पिता की शिक्षाओं के बारे में शेयर किया। उन्होंने इरफान के कुछ अनदेखे पलों के साथ कई पोस्ट डाली। पहली पोस्ट में बाबिल ने इरफान और होमी अदजानिया की 3 तस्वीरें शेयर की।

तस्वीरें अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘इंग्लिश मीडियम’ के सेट से लगती हैं। बाबिल ने लिखा, “सुपरबिया का कोई भी दुर्जेय दानव सच्ची दोस्ती के भेदी प्यार से बच नहीं सकता है। अंत में बहुत कम लोग थे जो पिता को खुश कर सकते थे और होमी उनमें से एक थे। हंसी सभी का सबसे बड़ा उपहार है। अगली पोस्ट में भी बाबिल ने इरफान की कई तस्वीरें शेयर की।

इसमें लिखा, “हंसी वास्तव में सभी अस्तित्व की आत्मा है। हमारा काम सफल होना नहीं बल्कि जीना है, इसलिए हमें हासिल करने की कोशिश करना बंद कर देना चाहिए और जो हम करना पसंद करते हैं उसकी खुशी का जश्न मनाने की कोशिश करना शुरू कर देना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष