न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दबंग-3’ में हुई एक और दक्षिण भारतीय सितारे की एंट्री, सलमान के साथ मचाएंगे धमाल

सलमान खान की इस फिल्म में जहाँ निर्देशक और खलनायक दक्षिण भारत के हैं, वहीं अब इस फिल्म में तेलुगू और तमिल फिल्मों के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार अली बाशा को भी शामिल कर लिया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 21 Apr 2019 4:51:52

‘दबंग-3’ में हुई एक और दक्षिण भारतीय सितारे की एंट्री, सलमान के साथ मचाएंगे धमाल

हाल ही में मध्यप्रदेश के महेश्वर में अपनी फिल्म ‘दबंग-3’ की शूटिंग पूरी करके मुम्बई आए सलमान खान ने अब इसका फिल्मांकन मुम्बई में करना शुरू कर दिया है। सलमान खान की यह फिल्म दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है जिसका निर्माण अरबाज खान और सलमान खान मिलकर कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी प्रभु देवा को दी गई है, जिन्होंने एक दशक पहले सलमान खान को लेकर ‘वांटेड’ का निर्देशन किया था। सलमान खान की इस फिल्म में जहाँ निर्देशक और खलनायक दक्षिण भारत के हैं, वहीं अब इस फिल्म में तेलुगू और तमिल फिल्मों के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार अली बाशा को भी शामिल कर लिया गया है। फिल्म में अली बाशा सलमान खान के दाहिने हाथ का काम करते नजर आएंगे साथ ही वे सलमान खान के साथ दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।

अली बाशा की यह दूसरी हिन्दी फिल्म होगी। इससे पहले वे निर्देशक इन्द्र कुमार की ‘टोटल धमाल’ में तमिल गाइड के रूप में नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर अली बाशा की एक तस्वीर सलमान खान के साथ वायरल हो गई है। इस तस्वीर में अली बाशा पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान के साथ उनकी पत्नी, बेटी और दो बेटे नजर आ रहे हैं। अली बाशा तमिल और तेलुगू में बनने वाली कमोबेश हर फिल्म में साथी कॉमेडियन ब्रह्मानन्द के साथ नजर आते हैं। टॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के साथ काम कर चुका यह अभिनेता अब हिन्दी फिल्मों में अपनी तकदीर आजमाने जा रहा है। देखने वाली बात यह है कि हिन्दी फिल्मों के लेखक इस अभिनेता के लिए किस तरह के किरदार लिखने में सफल होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल