गत 1 अप्रैल से सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा प्रभु देवा के निर्देशन में अरबाज खान की सफल सीरीज ‘दबंग’ के तीसरे भाग की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों मध्यप्रदेश के महेश्वर व मांडू में हो रही है। जब से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है, तभी से इसके फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म की कहानी भी लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बार चुलबुल पांडे भूमाफियों से टकराव लेते नजर आएंगे। ताजा खबरों के मुताबिक फिल्म का प्लॉट सामने आ गया है। इस बार चुलबुल पांडे भू माफिया के खिलाफ लड़ता हुआ दिखाई देगा। उत्तर भारत में घटी कुछ घटनाओं को कहानी में जोड़ा गया है। उत्तर भारत के कुछ शहरों में भू-माफियाओं ने अपनी दादागिरी के बल पर जमीन पर कब्जा जमाया था और उनसे निपटने में पुलिस को काफी कठिनाई हुई थी।
‘दबंग 3’ में दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध अभिनेता किच्चा सुदीप भू-माफिया के किरदार में नजर आएंगे। उनसे पुलिस इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे जूझते हुए दिखाई देंगे। सलमान उन लोगों को न्याय दिलाएंगे जिनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। ‘दबंग-3’ को इस बार बीते हुए कल और आज दो भागों में फिल्माया जाएगा। फिल्म का कुछ हिस्सा प्रीक्वल होगा जिसमें चुलबुल पांडे की पुलिस विभाग में शामिल होने से पहले की जिन्दगी को बताया जाएगा कि किस तरह चुलबुल पांडे पुलिस फोर्स में शामिल हुआ। सुदीप का भी अतीत फिल्म में नजर आएगा।
Shorts see more
रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!
read more
- बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
- रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
- गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
ताजा खबरें
View Moreईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपतिदो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएंअमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीतभारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसदरणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तारOppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्मHonor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिनदिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियमदूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल