न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दबंग-3 में नजर आएगा ‘मुन्नी बदनाम हुई’ का रीक्रिएट वर्जन, बोल होंगे ‘मुन्ना बदनाम हुआ डार्लिंग तेरे लिए’

सलमान खान इन दिनों मुम्बई में अपनी सफल सीरीज ‘दबंग’ के तीसरे भाग की शूटिंग कर रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 06 May 2019 2:08:02

दबंग-3 में नजर आएगा ‘मुन्नी बदनाम हुई’ का रीक्रिएट वर्जन, बोल होंगे ‘मुन्ना बदनाम हुआ डार्लिंग तेरे लिए’

सलमान खान इन दिनों मुम्बई में अपनी सफल सीरीज ‘दबंग’ के तीसरे भाग की शूटिंग कर रहे हैं। कल ही इस फिल्म में खलनायक के रूप में नजर आने वाले दक्षिण भारतीय सितारे सुदीप ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने सलमान खान को धन्यवाद दिया था और कहा था कि आज से दबंग-3 की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ। अब इस फिल्म के बारे में एक और समाचार सुनाई दे रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि ‘दबंग’ के आइटम नम्बर ‘मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए’ को रीक्रिएट किया जाएगा। इस बार फिल्म में आइटम नम्बर तो होगा लेकिन वह किसी मुन्नी पर न फिल्माया जाकर ‘मुन्ना’ पर फिल्माया जाएगा। बोल होंगे ‘मुन्ना बदनाम हुआ डार्लिंग तेरे लिए’। इस गीत को सलमान खान के ऊपर फिल्माया जाएगा।

dabangg 3,dabangg 3 song,munni badnam hui,Salman Khan,sonakshi sinha,munna badnam hua,entertainment,bollywood

फिल्म के संगीत को खास बनाने के लिए हर बार संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है, उन्हें ध्यान रखना पड़ता है कि दर्शकों को ‘दबंग’ की हर फ्रेंचाइज में म्यूजिक एक जैसा न लगे, लेकिन पिछली फिल्म से अलग-थलग भी न हो। इस बार फिल्म के पहले भाग में फेमस हुए गाने ‘मुन्नी बदनाम’ को फिर से भुनाया जाएगा, लेकिन इस बार गाने के बोल बदल जाएंगे, इस बार मुन्नी नहीं होगी बदनाम। इस तरह की बदनामी अगर पैसों की बारिश के साथ और भी मशहूर कर दे तो क्या कहने, शायद यही वजह है कि इस बार बदनामी का यह चोला खुद सलमान खान पहनने वाले हैं। फिल्म के सेट से खबर आ रही है कि ‘दबंग 3’ में गाने के बोल होंगे ‘मुन्ना बदनाम हुआ, डार्लिंग तेरे लिए’, इस गाने पर जाहिर है सलमान खान अपनी उसी स्टाइल में थिरकते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भी थोड़ा पीछे जाएगी। मतलब चुलबुल पांडे के कॉलेज के दिनों से पुलिस में भर्ती होने के कुछ सीन फ्लैशबैक में दिखाए जाएंगे। कॉलेज के दिनों का एक और रोमांस भी होगा, जिसके लिए एक और हिरोइन को कास्ट किया गया है।

सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, टीनू आनंद, अरबाज खान, माही गिल और सुदीप स्टारर ‘दबंग 3’ का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। इस फिल्म को इसी साल दिसंबर के महीने में प्रदर्शित किया जाएगा। सलमान खान ने फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है, इस पोस्टर में फिल्म का नाम और चुलबुल पांडे की वर्दी का एक हिस्सा दिखाई दे रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम