कोरोना वायरस (Coronavirus) से चल रही जंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने मदद का ऐलान किया है। अनुष्का ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ मिलकर पीएम-केयर्स फंड में अपनी तरफ से डोनेशन दिया है। हालांकि इस जोड़ी ने कितना दान दिया है, इस बात की घोषणा उन्होंने नहीं की है और अपने इस डोनेशन को पूरी तरह गुप्त रखा है। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों से आ रही खबर के अनुसार इस जोड़ी ने कोरोना की इस जंग में 3 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं।














