न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस : बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ और प्रभास की ‘साहो’

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ के मेकर्स ने भी कन्फर्म कर दिया है कि वह अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में किसी प्रकार का बदलाव करने के मूड में नहीं हैं और इसे स्वतंत्रता दिवस पर ही रिलीज किया जाएगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 14 Jun 2019 3:48:02

स्वतंत्रता दिवस : बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ और प्रभास की ‘साहो’

इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों को एक बार फिर दो बेहतरीन फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा। गत वर्ष जहाँ दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर ‘गोल्ड’ और ‘सत्यमेव जयते’ देखने को मिली थीं, वहीं इस बार उनको प्रभास अभिनीत ‘साहो’ और अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ देखने को मिलेंगी। उम्मीद की जा रही थी कि ‘मिशन मंगल’ के निर्माता ‘साहो’ के सामने अपनी फिल्म को प्रदर्शित नहीं करेंगे। भूषण कुमार ने ‘साहो’ के सामने से अपनी फिल्म ‘बाटला हाउस’ को हटा लिया है। लेकिन अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ के मेकर्स ने भी कन्फर्म कर दिया है कि वह अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में किसी प्रकार का बदलाव करने के मूड में नहीं हैं और इसे स्वतंत्रता दिवस पर ही रिलीज किया जाएगा।

Akshay Kumar,mission mangal,prabhas,saaho,saaho teaser release,vidya balan,shraddha kapoor,taapsee pannu,jackie shroff,entertainment,bollywood

प्रभास और अक्षय की फिल्मों की जंग आसान नहीं होने वाली है। अक्षय जहां बॉक्स ऑफिस किंग हैं तो वहीं प्रभास ‘बाहुबली’ के जरिए हिन्दी सिनेमा प्रेमियों के दिल में मजबूत जगह बना चुके हैं। वहीं गुरुवार को रिलीज हुए ‘साहो’ के टीजर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। लोगों ने अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए लिखा कि वह इस मूवी को देखने के लिए बेकरार हैं।

Akshay Kumar,mission mangal,prabhas,saaho,saaho teaser release,vidya balan,shraddha kapoor,taapsee pannu,jackie shroff,entertainment,bollywood

फिल्म ‘मिशन मंगल’ की बात की जाए तो इसमें अक्षय (Akshay Kumar) के साथ ही, विद्या बालन (Vidya Balan), तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और शरमन जोशी (Sharman Joshi) जैसे सितारे दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के वैज्ञानिकों के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो कि मार्स ऑर्बिटर मिशन में हिस्सा लेते हैं। हालांकि अक्षय कुमार पहले से ही यह स्पष्ट कर दिया है कि ‘मिशन मंगल’ में उनकी भूमिका बतौर मेहमान कलाकार है। यह उनकी पूरी फिल्म नहीं है। इसी के चलते वे कहीं पर भी अपनी इस फिल्म का जिक्र नहीं कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि 15 अगस्त को होने वाली जंग में कौन विजेता बनकर सामने आता है यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका