न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिसमस 2020: ‘अवतार-2’ से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय, अजय देवगन मैदान छोडऩे के मूड में

बॉलीवुड के इस दो कोणीय मुकाबले को हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार-2’ ने त्रिकोणीय बना दिया है। ‘एवेंजर्स एंडगेम’ से पहले हॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म ‘अवतार’ का दूसरा भाग आगामी वर्ष प्रदर्शित होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 13 May 2019 5:46:21

क्रिसमस 2020: ‘अवतार-2’ से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय, अजय देवगन मैदान छोडऩे के मूड में

वर्ष 2020 क्रिसमस पर आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर हाजिर होने जा रहे हैं। गत वर्ष दीपावली पर उन्होंने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ प्रदर्शित की थी लेकिन यह फिल्म असफल रही। इसके चलते अब एक बार फिर से आमिर खान अपने सफल त्यौंहार क्रिसमस पर लौटे हैं। इन दिनों आमिर खान ‘फॉरेस्ट गम्प’ को आधिकारिक तौर पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के नाम से रीमेक कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ ही अजय देवगन और रणबीर कपूर की लव रंजन निर्मित फिल्म भी प्रदर्शित होने जा रही है। लव रंजन ने इस फिल्म के क्रिसमस 2020 पर प्रदर्शन की घोषणा बहुत पहले ही कर दी थी।

christmas 2020,ajay devgn,avatar,aamir khan,lal singh chaddha,ranbir kapoor,avatar 2,hollywood movie avatar 2,avatar sequel,bollywood,entertainment

बॉलीवुड के इस दो कोणीय मुकाबले को हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार-2’ ने त्रिकोणीय बना दिया है। ‘एवेंजर्स एंडगेम’ से पहले हॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म ‘अवतार’ का दूसरा भाग आगामी वर्ष प्रदर्शित होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर अभी से कहा जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले वर्ष में सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल होगी। हाल ही में अजय से एक इवेंट के दौरान मीडिया ने उनकी और आमिर की फिल्म की टक्कर को लेकर सवाल पूछा था। अजय ने कहा कि उन्हें इस बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिल्म की रिलीज को लेकर फैसला निर्देशक का होता है, इसलिए लव रंजन ही इसे लेकर जवाब दे सकेंगे।

christmas 2020,ajay devgn,avatar,aamir khan,lal singh chaddha,ranbir kapoor,avatar 2,hollywood movie avatar 2,avatar sequel,bollywood,entertainment

अजय ने आगे हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी और आमिर की फिल्म के साथ ही शायद उस दौरान ‘अवतार 2’ भी प्रदर्शित होने वाली है। अगर ऐसा होता है तो उन दोनों को ही इससे दूर भागना होगा क्योंकि ‘अवतार’ काफी बड़ा नाम है। लव रंजन की आने वाली फिल्म में अजय देवगन के साथ रणबीर कपूर भी दिखाई देंगे। रणबीर कपूर ने भी कहा है कि उनकी यह फिल्म क्रिसमस 2020 पर शायद ही प्रदर्शित हो सकेगी क्योंकि इससे पहले उनकी दो फिल्में ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘शमशेरा’ प्रदर्शित होगी। वो नहीं चाहते हैं कि एक ही वर्ष में उनकी तीन फिल्में दर्शकों के सामने आएं। इस फिल्म का फिलहाल नाम तय नहीं हुआ है, साथ ही फिल्म की कहानी से जुड़ी भी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो