न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कान्स फिल्म फेस्टिवल की तैयारी में जुटी सोनम कपूर, बदला अपना वर्कआउट और डाइट प्लान

बॉलीवुड में एक्ट्रेस के साथ-साथ वो फैशनिस्ता के तौर पर भी जानी जाती हैं और अपने परफेक्ट लुक के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2019 5:14:59

कान्स फिल्म फेस्टिवल की तैयारी में जुटी सोनम कपूर, बदला अपना वर्कआउट और डाइट प्लान

14 से 25 मई के बीच फ्रांस के कान्स शहर में होने जा रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने की तैयारी में बॉलीवुड लग गया है। इसी कड़ी मैं 8 बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आ चुकीं सोनम एक बार फिर वहां दिखाई देंगी। सोनम 20 और 21 तारीख को रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी। बॉलीवुड में एक्ट्रेस के साथ-साथ वो फैशनिस्ता के तौर पर भी जानी जाती हैं और अपने परफेक्ट लुक के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। उनकी न्यूट्रिशियन और पिलाटे ट्रेनर राधिका कार्ले का कहना है कि फेस्टिवल में शामिल होने के एक महीने पहले सोनम ने अपना वर्कआउट और डाइट बदल दिया था।

पिछले 8 साल से सोनम को ट्रेनिंग दे रहीं राधिका कहती हैं, "रेड कार्पेट पर हाई स्लिट गाउन और बैकलेस आउटफिट के साथ चलना होता है। इसलिए हम पैरों की कसरत कुछ कठिन रखते हैं। बॉडी के ऊपरी हिस्से पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि फ्लॉन्ट करते वक्त इसका खूबसूरत दिखना जरूरी है।" राधिका ने इसके लिए सोनम को पिलाटे और कार्डियो की सलाह दी। वो कहती हैं, "सुबह हम कॉम्बो ट्रेनिंग के साथ-साथ कुछ ट्रेडिशनल पिलाटे करते हैं। शाम की वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग और कार्डियो शामिल होता है। जब वो लॉस एंजिलिस में थीं, तब उन्होंने स्पिनिंग पर काफी काम किया, जो अब भी बेहतर तरीके से जारी है।"

cannes film festival 2019,sonam kapoor,sonam kapoor diet plan,sonam kapoor cannes film festival,sonam kapoor workout plan,sonam kapoor cannes debut,sonam kapoor movies,entertainment,bollywood

2011 में पहली बार कान्स गई थीं सोनम

सोनम सबसे पहले 2011 में कान्स पहुंचीं थीं। तब से वो हर साल इस फेस्टिवल में शामिल होती हैं। 2018 में उन्होंने शादी की और इसके 6 दिन बाद (14 और 15 मई को) कान्स पहुंचकर रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

अपने खानपान पर बराबर ध्यान देती हैं सोनम

सोनम ने 8 मई को शादी की पहली सालगिरह मनाई और इसके लिए वो हसबैंड आनंद आहूजा के साथ लंदन वेकेशन पर गई थीं। लंबे वेकेशन की वजह से उनका वजन कुछ बढ़ गया था। हालांकि, वो अपने खानपान पर बराबर ध्यान देती हैं। राधिका बताती हैं, "उनके खाने में जूस और प्रोटीन ड्रिंक्स बढ़ाए गए हैं। स्किन को कोमल बनाए रखने के लिए ये जरूरी हैं। इसके अलावा हमने उनके तीन टाइम के खाने के लिए हल्का शाकाहारी प्लान बनाया है। सुबह के नाश्ते में एवोकाडो, बेरी और पनीर के साथ ग्लूटेन फ्री टोस्ट, लंच और डिनर में घर का खाना शामिल होता है। चूंकि वो मिठाई की शौकीन हैं। इसलिए उन्हें कीटो चॉकलेट पर स्विच कर दिया गया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो