बॉलीवुड की नामचीन दीवाएँ इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थित दर्ज करवा रही हैं। हाल ही में इस समारोह में शामिल हुई बॉलीवुड दीवाएं हुमा कुरैशी, प्रियंका चोपड़ा, डायना पेंटी, हिना खान, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत ने अपनी सुन्दरता और फैशन सेंस से वहाँ के दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। अब कान से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें कई चमकते सितारे एक साथ दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर हुमा कुरैशी ने शेयर की है।
हुमा कुरैशी ने इसी साल कान फिल्म फेस्टिवल रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया है। हुमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा, डायना पेंटी, हिना खान और निक जोनस नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ हुमा ने लिखा है कि ताकतवर और असली औरतें एक-दूसरे को सपॉर्ट करती हैं।














