न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी देओल ने दिए संकेत, ‘दबंग-3’ में नजर आना मुश्किल!

देओल परिवार से नजदीकियों के चलते दबंग खान ने बॉबी देओल (Bobby Deol) के करिअर को फिर से परवान चढ़ाने की शुरूआत अपनी फिल्म ‘रेस-3 (Race-3)’ से की

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 1:43:00

बॉबी देओल ने दिए संकेत, ‘दबंग-3’ में नजर आना मुश्किल!

देओल परिवार से नजदीकियों के चलते दबंग खान ने बॉबी देओल (Bobby Deol) के करिअर को फिर से परवान चढ़ाने की शुरूआत अपनी फिल्म ‘रेस-3 (Race-3)’ से की। इस फिल्म के बाद बॉबी को निर्माता साजिद नाडियाडवाला की सफल फ्रेंचाइजी हाउसफुल के अगले भाग हाउसफुल-4 में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला। कहा जाता है कि यह फिल्म भी उन्हें सलमान खान के कहने पर मिली, क्योंकि साजिद नाडियाडवाला के सलमान खान के साथ बहुत गहरे रिश्ते हैं, जिसके चलते वे सलमान खान की बात को इंकार नहीं कर पाते। और अब स्वयं सलमान खान (Salman Khan) ने बॉबी देओल (Bobby Deol) को अपनी अगली फिल्म ‘दबंग-3 (Dabangg-3)’ का प्रस्ताव दिया है।

bobby deol,Salman Khan,dabangg-3,race 3,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

सलमान खान द्वारा बॉबी देओल को दबंग-3 (Dabangg-3) के ऑफर की चर्चा आम हो गई है। इस बीच इस फिल्म को लेकर एक नया समाचार सामने आ रहा है जिसमें यह कहा जा रहा है कि बॉबी देओल (Bobby Deol) ने सलमान खान (Salman Khan) से दबंग-3 (Dabangg-3) में शामिल होने से पहले कुछ वक्त मांगा है। बताया जा रहा है कि बॉबी इस फिल्म को लेकर कुछ संशय में पड़ गए हैं। सलमान खान (Salman Khan) ने उनसे दबंग-3 में उनके मित्र की भूमिका निभाने का आग्रह किया है, शायद इसी को लेकर वे सोच में पड़ गए हैं कि वे फिल्म के लिए हाँ कहें या नहीं। प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पूरी तरह से सलमान खान की फिल्म है जिसमें अन्य सितारों को परदे पर ज्यादा देर आने का मौका नहीं मिलता है। सिवाय फिल्म के खलनायक के, जो सलमान खान से लगातार मुकाबला करता नजर आता है।

इससे पूर्व बुधवार को समाचार आए थे कि सलमान खान (Salman Khan) ने दबंग-3 का प्रस्ताव बॉबी देओल (Bobby Deol) को दिया है। उन्होंने बॉबी को 7 साल के लम्बे अन्तराल के बाद ‘रेस-3’ के जरिसे दर्शकों से पुन: परिचित कराया। उम्मीद थी रेस-3 की सफलता के बाद बॉबी (Bobby Deol) के करिअर को पुशअप मिलेगा लेकिन अफसोस रेस-3 को दर्शकों ने नकारा जिसके चलते बॉबी को कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद सलमान खान ने उनके बैनर की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में कैमियो किया, लेकिन इसका हश्र तो इतना बुरा हुआ कि यह फिल्म सिनेमाघरों का किराया तक नहीं निकाल सकी।

bobby deol,Salman Khan,dabangg-3,race 3,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

बताया जा रहा है कि बॉबी इसमें सलमान खान के दोस्त के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के कथानक में इस भूमिका को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं, जिनकी फिल्म वांटेड से सलमान खान का करिअर चमका था।

‘दबंग-3’ दबंग का प्रीक्वल है जिसमें यह दर्शाया जाएगा कि किस तरह चुलबुल पांडे, चुलबुल पांडे बना। इस बार फिल्म को अतीत के झरोखे में ले जाया जाएगा, जिसमें बॉबी चुलबुल पांडे के दोस्त के रूप में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पूरी तरह से प्रीक्वल नहीं होगी, इसका कुछ हिस्सा फ्लैश बैक में होगा, जो प्रीक्वल होगा। फिल्म में दो नायिकाएँ होंगी जिनमें से सोनाक्षी सिन्हा वर्तमान चुलबुल पांडे की पत्नी के रूप में हैं। दूसरी नायिका और उसके किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आ पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम