न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादास्पद है ‘भारत’ की ‘राधा’ का जन्म दिन, 13 जून 1992 या फिर 27 जुलाई 1995

दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपना फिल्म करिअर वर्ष 2015 में पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से शुरू किया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 13 Jun 2019 4:55:16

विवादास्पद है ‘भारत’ की ‘राधा’ का जन्म दिन, 13 जून 1992 या फिर 27 जुलाई 1995

गत बुधवार को प्रदर्शित हुई सलमान खान (Salman Khan) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म ‘भारत (Bharat)’ में एक और नायिका ने अपनी चंद मिनटों की भूमिका में जो समां बांधा था, दर्शक उसे बरसों तक भूल नहीं पाएंगे। यह छोटी सी भूमिका थी ‘राधा’ की जो सर्कस में काम करती है और भारत से प्यार करती है। इस छोटी लेकिन महत्त्वपूर्ण किरदार को निभाया था दिशा पटानी (Disha Patani) ने, जिनका आज जन्म दिन है। हालांकि उनके जन्मदिन को लेकर विवाद सामने आता है। उनके जन्म दिन की दो तारीख तलाशने पर सामने आती हैं 13 जून 1992 और 27 जुलाई 1995 अब यदि 13 जून 1992 को माना जाता है तो उन्होंने आज 26 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अगर 27 जुलाई 1995 माना जाता है तो वे अभी 23वें साल में रन कर रही हैं।

दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपना फिल्म करिअर वर्ष 2015 में पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से शुरू किया था। 20 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई थी। इसके बाद दिशा (Disha Patani) अगले वर्ष ‘बेफिक्रा’ नामक म्यूजिक वीडियो में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ नजर आई। इस का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया था। इस म्यूजिक वीडियो से दिशा पटानी को बॉलीवुड में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ और वर्ष 2016 में वो एम.एस. धोनी : अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने धोनी की प्रेमिका प्रियंका की भूमिका निभाई जिसका कार दुर्घटना में मौत हो जाती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही।

दो साल बाद उन्होंने एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ वापसी की। लेकिन इस बार बड़े परदे। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी हिट फिल्म ‘बागी’ की दूसरी कड़ी में उन्हें बतौर नायिका पेश किया। गत वर्ष आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके टाइगर की लोकप्रियता को सिद्ध किया था। इसने कुल मिलाकर 170 करोड़ का कारोबार किया। दो बड़ी हिट देने के बाद भी दिशा पटानी (Disha Patani) बहुत सोच समझकर फिल्मों को साइन करती हैं। वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सक्रिय हैं जहां उनके लाखों की तादाद में फैंस हैं। अपने करिअर में उन्होंने कुल मिलाकर 3 हिन्दी फिल्मों में काम किया है और यह तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। सलमान खान की फिल्म ‘भारत (Bharat)’ में दर्शकों ने उन्हें सलमान खान (Salman Khan) के साथ खासा पसन्द किया है। उन पर फिल्माया गया गीत ‘स्लो मोशन (Slow Motion Song)’ चार्ट बस्टर साबित हुआ है। सिनेमाघरों में दर्शक इस गीत पर जमकर ठुमके लगाते हैं। कुछ दिन पूर्व ही दिशा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दर्शक इस गीत पर नाच रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो