न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बाला’: शुरू हुई गंजे युवक की प्रेम कहानी, एक नहीं बल्कि दो मिलेंगी

आयुष्मान खुराना ने आज से अपनी अगली फिल्म ‘बाला’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 07 May 2019 11:55:31

‘बाला’: शुरू हुई गंजे युवक की प्रेम कहानी, एक नहीं बल्कि दो मिलेंगी

आयुष्मान खुराना ने आज से अपनी अगली फिल्म ‘बाला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं और इसके निर्देशन की बागडोर अमर कौशिक के हाथ में है जिन्होंने गत वर्ष दिनेश विजान की ‘स्त्री’ का निर्देशन किया था। उन्होंने फिल्म का एक इंफॉर्मेटिव पोस्टर रिलीज कर इस बात की जानकारी दी है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक गंजे युवक की कहानी बताती इस फिल्म में आयुष्मान दो दो हिरोइनों के प्यार में पड़ते दिखाए जाएंगे।

ayushmann khurrana,bala,bala shooting,yami gautam,bhumi pednekar,ayushmann khurrana new movie,yami gautam new movie,bhumi pednekar new movie,entertainment,bollywood

लगातार हिट फिल्में दे रहे आयुष्मान खुराना के प्रशंसक उनकी अगली फिल्म ‘बाला’ का इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसकों की बेसब्री का ध्यान रखते हुए आयुष्मान ने ‘बाला’ का इंफॉर्मेटिव पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। पोस्टर के जरिए उन्होंने बताया है कि बेसब्री अब चरम पर है और फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो रही है। आयुष्मान ने पोस्टर में फिल्म से जुड़ी जानकारियां भी फैंस के साथ शेयर की हैं। निर्माताओं की ओर एक इंटरव्यू में पहले ही बताया जा चुका है कि स्टोरी एक गंजे युवक और उसकी प्रेमिका के इर्द गिर्द बुनी गई है। डिफरेंट स्टोरी लाइन वाली फिल्में करने के लिए आयुष्मान को जाना जाता है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में वह दोनों हीरोइनों भूमि और यामी गौतम के प्यार में पड़ते नजर आएंगे।

ayushmann khurrana,bala,bala shooting,yami gautam,bhumi pednekar,ayushmann khurrana new movie,yami gautam new movie,bhumi pednekar new movie,entertainment,bollywood

आयुष्मान के शेयर किए गए पोस्टर में एक व्यक्ति के सिर की तस्वीर दिख रही है, जिसके ऊपर के बाल गायब हैं, जबकि कानों के पास थोड़े बाल बचे हुए हैं। गायब बालों की जगह फिल्म का नाम ‘बाला’ लिखा गया है। फिल्म में आयुष्मान के साथ यामी गौतम, भूमि पेडनेरकर, सौरभ शुक्ला, जावेद जाफरी और सीमा पाहवा मुख्य किरदारों में नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि यामी गौतम और आयुष्मान खुराना ने फिल्मी पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत एक साथ फिल्म ‘विक्की डोनर’ से की थी। इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना के साथ ‘दम लगा के हइशा’ से प्रवेश किया था। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली साबित हुई थीं। इन फिल्मों से ही आयुष्मान, भूमि और यामी गौतम स्टार बने।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल