न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेल को-एक्टर को किस करने के लिए आयुष्मान ने खुद को ऐसे किया तैयार, मेकर्स ने जारी किया वीडियो

फिल्म का जो मेकिंग वीडियो सामने आया है इस वीडियो में आयुष्मान ने बताया है कि उन्होंने ये लिप लॉक सीन कैसे किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Feb 2020 10:04:42

मेल को-एक्टर को किस करने के लिए आयुष्मान ने खुद को ऐसे किया तैयार, मेकर्स ने जारी किया वीडियो

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhaan)' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में सबसे चौकाने वाली बात जो देखने को मिली वह है आयुष्मान खुराना किसी मेल को-एक्टर के साथ लिप लॉक सीन। इस सीन को लेकर हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है। फिल्म का जो मेकिंग वीडियो सामने आया है इस वीडियो में आयुष्मान ने बताया है कि उन्होंने ये लिप लॉक सीन कैसे किया। इस वीडियो में 'गबरू' गाने की शूटिंग दिखाई गई है।

आयुष्मान वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने इससे पहले कभी भी इस गाने पर पहले डांस नहीं किया था। वहीं जितेंद्र कुमार कहते हैं कि इसमें बाराती डांस दिखाया गया है जो कि वैसे भी आसान है। लेकिन इस गाने में सबसे मुश्किल था आयुष्मान और जितेंद्र का 'लिपलॉक सीन'। वीडियो में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना जितेन्द्र को इस सीन के लिए प्रिपेयर करते हुए कहते हैं कि इसे ऐसे करना है जैसे पता ही नहीं चला कब कर दिया।

वीडियो के अंत में आयुष्मान कहते हैं कि अब तो प्रो हो गए हैं हम किस करने में। लेकिन एक अभिनेता के तौर पर आपको सब करने के लिए तैयार होना चाहिए। वहीं इस वीडियो में ही अभिनेत्री नीना गुप्ता इस सीन के बारे में कहती हुई नजर आती हैं कि किसी भी एक्टर के लिए फिजिकली ये करना मुश्किल होता है क्योंकि वो निजी जिंदगी में ये चीजें करने का आदी नहीं है। खास तौर से पब्लिक में।

बता दे, फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, गजराज राव, मानवी गागरू भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव