न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्शकों को पसन्द आया आयुष्मान का नया अंदाज, सच्ची घटनाओं से प्रेरित है ‘आर्टिकल 15’

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर दो ब्लॉकबस्टर फिल्में—बधाई हो और अंधाधुन—देने वाले आयुष्मान खुराना अब अपनी अगली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के साथ प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 28 May 2019 12:47:00

दर्शकों को पसन्द आया आयुष्मान का नया अंदाज, सच्ची घटनाओं से प्रेरित है ‘आर्टिकल 15’

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर दो ब्लॉकबस्टर फिल्में—बधाई हो और अंधाधुन—देने वाले आयुष्मान खुराना अब अपनी अगली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के साथ प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। जैसा कि इसके टीजर की शुरूआत में भी दिखाया गया है। वर्तमान में फिल्मों के शौकीन उन फिल्मों का ज्यादा पसन्द करते हैं जो वास्तविक घटनाक्रम पर बनी होती हैं। इस प्रकार की फिल्मों के लिए काफी गहन शोध किया जाता है तभी इसे फिल्म क रूप में दर्शकों के सामने लाया जाता है। हालांकि फिल्मकार कुछ प्रतिशत अपना काल्पनिक नजरिया भी जरूर जोड़ते हैं। ‘आर्टिकल 15’ के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि निर्देशक अनुभव सिन्हा ने चार सच्ची घटनाओं पर शोध किया था और इस फिल्म की प्रेरणा उन्हें शोध के दौरान ही मिली। इस फिल्म में इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

article 15 based on real story,anubhav sinha,article 15,article 15 ayushmann khurrana,article 15 teaser,ashish verma,ayushmann khurrana,constitution of india,director anubhav sinha,isha talwar,kumud mishra,m nassar,manoj pahwa,mohammed zeeshan ayub,sayani gupta,sushil pandey,entertainment,bollywood

इस फिल्म के टीजर को दर्शकों ने काफी सराहा है। उन्हें आयुष्मान खुराना का नया अंदाज पसन्द आ रहा है। हालांकि टीजर का बहुत बड़ी सफलता तो नहीं मिली है लेकिन फिर भी इस टीजर को लाखों की संख्या में देखा जा चुका है। आर्टिकल 15 के टीजर में आयुष्मान खुराना का शानदार लुक दिख रहा है। टीजर की शुरुआत आयुष्मान खुराना की आवाज के साथ होती है जहां अभिनेता संवैधानिक आर्टिकल 15 के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं जो धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है। वीडियो में समाज में होने वाले गलत कामों की एक अंतर्दृष्टि साझा की गई है। इससे पहले पोस्टर में आयुष्मान खुराना चश्मा पहने हुए एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे है और इस चश्मे में समाज की कड़वी सच्चाई देखने मिल रही है। पोस्टर में एक टैग लाइन है जिस पर लिखा है ‘फर्क बहुत कर लिया, अब फर्क लाएंगे’। अब टीजर में अभिनेता कहते हुए नजर आ रहे है कि ‘फर्क बहुत कर लिया, अब फर्क लाएंगे’।

आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म आर्टिकल 15 लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दसवें संस्करण में वल्र्ड प्रीमियर में दिखाए जाने के लिए तैयार है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा फिल्म समारोह माना जाता है और यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ओपनिंग नाइट फिल्म होगी। इस फिल्म में ईशा तलवार, जीशान अयूब, कुमुद मिश्रा, मनोज पावहा, सयानी गुप्ता जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने और निर्माण जी स्टूडियोज ने किया है। ये फिल्म इस साल 28 जून को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इससे पहले फिल्म के सभी कलाकार इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो