हाल ही में निर्माता दिनेश विजान ने आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर को लेकर अपनी अगली फिल्म ‘बाला’ की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं जिन्होंने गत वर्ष दिनेश विजान की ‘स्त्री’ को निर्देशित किया था। इस फिल्म के जरिये आयुष्मान और यामी गौतम की जोड़ी 7 साल बाद परदे पर वापसी कर रही है। इन दोनों ने अपना डेब्यू एक साथ शूजित सरकार की विक्की डोनर से किया था। आयुष्मान खुराना के पास इन दिनों लगभग 7 फिल्में हैं जिनमें से वह अब तक एकता कपूर की ‘ड्रीम गर्ल’ और निर्देशक अनुभव सिन्हा की ‘आर्टिकल 15’ की शूटिंग पूरी कर दी हैं। यह दोनों फिल्में इसी वर्ष प्रदर्शित होनी हैं। इसके अतिरिक्त हाल ही में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ वाली शूजित सरकार की ‘गुलाबो सिताबो’ को साइन किया है। यह आगामी माह से शुरू होगी।














