न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओवर ऑल ‘बाहुबली-2’ से पीछे रहेगी एवेंजर्स एंडगेम, खुलेगा 400 करोड़ का खाता

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 02 May 2019 11:52:45

ओवर ऑल ‘बाहुबली-2’ से पीछे रहेगी एवेंजर्स एंडगेम, खुलेगा 400 करोड़ का खाता

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। 6 दिन के सफर में 244 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी इस फिल्म के बारे में अब ट्रेड विश्लेषकों ने अनुमान लगाया है कि यह भारत में आसानी से 400 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर नेट 245 करोड़ का कारोबार कर चुकी इस फिल्म का ग्रॉस कारोबार 300 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर एवेंजर्स एंडगेम के सामने कोई बड़ी हिन्दी फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो रहा है ऐसे में इसके दूसरे सप्ताह में भी कम से कम 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की उम्मीद की जा रही है।

एवेंजर्स न सिर्फ मार्वल फिल्मों के इतिहास बल्कि दुनियाभर की फिल्मों की कमाई के लिहाज से बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान बनाने के लिए बढ़ रही है। इनफिनिटी वॉर की धुआंधार कमाई के एक साल बाद दुनियाभर में एंडगेम की कमाई काबिल-ए-तारीफ है। टिकट खिडक़ी पर एंडगेम का तूफान उसके कलेक्शन में नजर आता है। इस फिल्म ने भारत में सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन के अंदर ही 157 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लिया।

अगर फिल्म के 6 दिनों की कमाई की बात की जाए तो वो कुछ इस प्रकार है—

पहले दिन—53.60 करोड़ रुपये
दूसरी दिन—52.20 करोड़ रुपये
तीसरे दिन—52.85 करोड़ रुपये
चौथे दिन—31.05 करोड़ रुपये
पांचवाँ दिन—26.10 करोड़ रुपये
छठा दिन—28.50 करोड़ रुपये
कुल कमाई—244.30 करोड़

इन आंकड़ों को देखकर यह आसानी से कहा जा सकता है कि ये फिल्म भारतीय बाजार में 400 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है। फिल्म की वल्र्डवाइड कमाई के आंकड़ों को देखें तो इसने 8381 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। एंडगेम हॉलीवुड की एक दूसरी चर्चित फिल्म ‘अवतार’ को पछाडक़र दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की कगार पर है।

दुनियाभर के क्रिटिक्स ने फिल्म की सराहना भी की है। सुपरहीरो सीएज की आखिरी फिल्म बताई जा रही एंडगेम में ह्यूमर, इमोशन और एक्शन का जबरदस्त तडक़ा है। एंडगेम का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है। ‘एवेंजर्स एंडगेम’ को लेकर जो अनुमान लगाया जा रहे हैं उनकी सफलता शत-प्रतिशत मुमकिन नहीं है, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि यह फिल्म 350 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। इतना ही नहीं यदि यह फिल्म 400 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब हो जाती है तभी भी यह भारतीय फिल्म ‘बाहुबली-2’ से पीछे रहेगी। बाहुबली-2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 510 करोड़ का कारोबार करते हुए एक ऐसा माइलस्टोन लगाया है जिसको छूना हर किसी के बस की बात नहीं है। यदि ‘एवेंजर्स’ ऐसा करने में कामयाब होती है तो यह वास्तव में आश्चर्य ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सनसनीखेज दावा, चोरी की रकम से किया गया शेयरों में निवेश
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
जुलाई में पुष्य नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आ सकते हैं बड़े बदलाव
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम