न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्टिकल 15: दमदार अंदाज में नजर आए आयुष्मान खुराना, बदल सकती है इमेज, बनेगी नई पहचान

आगामी माह के आखिरी शुक्रवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना नए और अनदेखे अंदाज में दर्शकों के सामने हाजिर होने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 31 May 2019 12:57:07

आर्टिकल 15: दमदार अंदाज में नजर आए आयुष्मान खुराना, बदल सकती है इमेज, बनेगी नई पहचान

आगामी माह के आखिरी शुक्रवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना नए और अनदेखे अंदाज में दर्शकों के सामने हाजिर होने जा रहे हैं। इस बात का अहसास बड़ी शिद्दत के साथ उन्होंने आज अपनी नई फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के ट्रेलर जारी करने से करवाया। बेहद खौफनाक और खतरनाक अंदाज में नजर आए हैं आयुष्मान।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे मजदूरी करने वाली लड़कियों को सिर्फ 3 रुपये दिहाड़ी बढ़ाने कि मांग के बदले उनके साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी जाती है और बॉडी को पेड़ से लटका दिया जाता है, क्योंकि वह दलित हैं। इसके बाद फिल्म में पुलिस अधिकारी बने आयुष्मान खुराना इस केस में जांच करते हुए नजर आते हैं। फिल्म की कहानी समाज में लंबे समय से हो रहे जातीय भेदभाव पर आधारित है। फिल्म 2014 में बदायूं में हुए गैंगरेप की सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसकी जाँच पड़ताल करते हुए वे समाज के दबंग लोगों से टकराव मोल लेते हैं।

आयुष्मान खुराना के साथ ही पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आने वाले अभिनेता मनोज पाहवा ने अपने हालिया बयान में बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से बदायूं में हुए गैंगरेप केस पर आधारित नहीं है। हम कह सकते हैं कि फिल्म इस घटना से प्रेरित है और फिल्म में इस घटना के कुछ अंश शामिल किए गए हैं।

फिल्म में आयुष्मान खुराना ने सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। उनका अभिनय प्रभावोत्पादक है। दर्शक आयुष्मान के नए अंदाज को देखकर हैरान हो रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म के बाद से आयुष्मान खुराना की फिल्म उद्योग में इमेज बदलेगी। निर्माता निर्देशक आयुष्मान खुराना पर बड़ा दांव लगाने को तैयार होंगे।

ट्रेलर जारी करने से पहले आयुष्मान खुराना ने इस ट्रेलर का टीजर और एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ऐसा लग रहा है कि आयुष्मान खुराना भी अपनी फिल्म के ट्रेलर के रिलीज करने और दर्शकों के रेस्पांस को पाने के लिए उत्सुक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल