न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड सेलेब्स ने सराही अर्जुन की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’

अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के निर्माता बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 21 May 2019 7:34:46

बॉलीवुड सेलेब्स ने सराही अर्जुन की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’

अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के निर्माता बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। सोमवार रात भी फिल्म की एक और स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें मनोज बाजपेयी, राधिका मदान, राजकुमार राव, पत्रलेखा, शशांक खेतान, ईशान खट्टर, सोफी चौधरी, अनिल कपूर, अनुपम खेर सहित कई सितारे शामिल हुए। इन सितारों ने फिल्म के बारे कुछ इस प्रकार की प्रतिक्रियाएं दीं—

मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड घटना और उससे जुड़े साहस पर बनी एक बहुत आकर्षक फिल्म है। हमें इसे समझना और इसका सम्मान करना चाहिए। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता, अभिनेता अर्जुन कपूर और पूरी टीम को इसे दृढ़ विश्वास और आस्था के साथ बनाने के लिए फुल मार्क्स।’

अनिल कपूर ने कहा, ‘अभी-अभी यह फिल्म देखी और कहानी के साथ पूरी तरह से न्याय करने के लिए अर्जुन मुझे तुम पर गर्व है! यह एक अच्छी फिल्म है और परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है। फिल्म की पूरी टीम को बधाई।’

अनुपम खेर ने कहा, ‘अभी इस फिल्म को देखा है। सच्ची घटनाओं पर आधारित होने के चलते यह काफी पसंद आई। सभी ने बेहतर काम किया है। यह देखकर खुशी हो रही है कि थिएटर के कलाकारों को भी इतने अच्छे रोल मिल रहे हैं और अर्जुन एक स्टार परफॉर्मर हैं। वह संयमित और भावात्मक रहे।’

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म से पूर्व गत वर्ष राजकुमार गुप्ता ने अजय देवगन को लेकर ‘रेड’ का निर्माण किया था। यह भी सच्चे घटनाक्रम पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद है कि इस बार भी राजकुमार गुप्ता की फिल्म अपनी माउथ पब्लिसिटी के चलते बॉक्स ऑफिस पर यह कारनामा कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला

ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा

यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात

फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन

फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती

'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो