क्या आप देखना चाहते है कि आपके चहिते बॉलीवुड स्टार 30 या 40 साल बाद कैसे लगेंगे। यह जानना अब आसान हो गया। दरअसल ये कमाल है तेजी से पॉपुलर हो रहे FaceApp का। 2017 में लॉन्च हुआ ये ऐप उस समय इतना पॉपुलर नहीं हुआ, जितना अब हो रहा है। लोग Old Age का फिल्टर लगाकर फोटो शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह बूढ़े दिखाई दे रहे हैं। ये ऐप फोटो एडिट करने के लिए न्युरल नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, जो एक तरह का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पोस्ट कर रहे हैं। यहां तक की क्रिकेटर्स, सेलिब्रेटीज़ भी इस ऐप का इस्तेमाल कर फोटो शेयर कर रहे हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor), दीपिक पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बाद अब बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बूढ़े रूप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अर्जुन कपूर ने तो अपनी बूढ़े रूप की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।














