न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पिंच बाय अरबाज’ में पूछा ऐसा सवाल कि रोने लगीं सनी लियोनी, अरबाज ने कहा डोमेन में है यह सवाल

अरबाज (Arbaaz Khan) के इस टॉक शो में जो सवाल पूछे जाते हैं, वह सोशल मीडिया से लिए जाते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 6:28:26

‘पिंच बाय अरबाज’ में पूछा ऐसा सवाल कि रोने लगीं सनी लियोनी, अरबाज ने कहा डोमेन में है यह सवाल

अभिनेता के तौर पर पूरी तरह से दर्शकों द्वारा नकार दिए गए अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) जहाँ अपनी निर्मित फिल्म सीरीज ‘दबंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं दूसरी ओर वे इन दिनों अपने शो ‘पिंच बाय अरबाज खान (Pinch By Arbaaz Khan Show)’ को लेकर खबरों में हैं। अरबाज (Arbaaz Khan) के इस टॉक शो में जो सवाल पूछे जाते हैं, वह सोशल मीडिया से लिए जाते हैं। जब से यह शो शुरू हुआ है तभी से यह विवादों में आ गया है। इस शो को लेकर विवाद इसमें पूछे जाने वाले सवालों के कारण है। शो में शामिल सितारों से निजी स्तर के ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनका वे सार्वजनिक तौर पर कोई जवाब नहीं दे पाते। यह सवाल उनकी निजता को ध्वस्त करते हैं। यह इतने भद्दे और शर्मिंदा कर देने वाले होते हैं, जिनका जवाब देते समय सितारे इमोशनल भी हो जाते हैं।

arbaaz khan ask question to sunny leone,arbaaz khan ask question to sunny,arbaaz khan show,inch by arbaz khan,pinch by arbaaz khan

हालांकि इस शो के होस्ट अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने स्वयं भी इस तरह के सवालों पर आपत्ति दर्ज करवाई है। सोशल मीडिया पर सितारों को ट्रोल किए जाने और भद्दे कॉमेंट्स को लेकर नाराजगी जताते हुए अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने कहा कि सोशल मीडिया में ऐसे-ऐसे सवाल किए जाते हैं, जिसके बारे में बात करना या जवाब देना आसान नहीं होता है।

हाल ही में इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) शामिल हुई थी। उनसे सवालों के दौरान एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसको सुनकर सनी लियोनी की आँखों से आंसू बाहर आने लगे। अरबाज (Arbaaz Khan) बताते हैं कि मैंने तो वह सवाल बनाया नहीं था। वह सवाल तो पब्लिक डोमेन में है, ऐसे में क्या कर सकते हैं। बहुत सारे और भी सितारे कुछ सवालों से परेशान हो गए थे। मैंने कोशिश की है कि कोई अभिनेता मेरे सवालों से परेशान न हो। शो के बाद किसी की पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ खराब न हो।

arbaaz khan ask question to sunny leone,arbaaz khan ask question to sunny,arbaaz khan show,inch by arbaz khan,pinch by arbaaz khan

अरबाज (Arbaaz Khan) अपने इस शो के उद्देश्य के बारे में कहते हैं, ‘सोशल मीडिया की यह समस्या बहुत बड़ी है, जिसे हम अपने शो के माध्यम से दुनिया के सामने रख रहे हैं। शायद यह शो देखने के बाद लोगों को समझ में आएगा कि जब वह कुछ भी अनाप-शनाप लिखते हैं तब सितारों को कितना बुरा महसूस होता है। हम अपनी जिंदगी में नेम, फेम और प्रतिष्ठा के लिए काम करते हैं और सोशल मीडिया में लोग आपकी प्रतिष्ठा पर गंदे कॉमेंट कर उसे बर्बाद कर देते हैं।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल