न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वयं को और बेहतर पेश करना चाहता हूँ, क्षमताओं को और बढ़ाना है: अनिल कपूर

अनिल कपूर (Anil Kapoor) के चार दशक के करिअर की पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह से कामयाबी प्राप्त की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 6:59:01

स्वयं को और बेहतर पेश करना चाहता हूँ, क्षमताओं को और बढ़ाना है: अनिल कपूर

फरवरी 22 को प्रदर्शित हुई अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह अनिल कपूर (Anil Kapoor) के चार दशक के करिअर की पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह से कामयाबी प्राप्त की है। इस फिल्म की कामयाबी के बाद अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मांग एक बार फिर से हिन्दी फिल्मों में बढ़ गई है। हिंदी फिल्म उद्योग में लगभग चार दशक से सक्रिय अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) का कहना है कि उनका लक्ष्य अपनी क्षमताओं को बढ़ाना और यह जानना है कि इसे कैसे बढ़ाया जाए। अनिल (Anil Kapoor) ने नाटक, एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सामाजिक फिल्म जैसी विभिन्न शैलियों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने ‘मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल’ और ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ सरीखी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

anil kapoor,total dhamaal,anil kapoor movie,total dhamaal movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

हाल ही में एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि, ‘‘मैं और बेहतर करना चाहता हूं, बेहतर होना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मानवीय क्षमताओं की कोई सीमा नहीं है और इसलिए हम सब उससे ज्यादा कर सकते हैं, जितना हम करते हैं। मेरे जीवन का लक्ष्य अपनी क्षमताओं को और बढ़ाना है।’’ उनका यह जवाब तब आया जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उन्हें और कुछ करने की आकांक्षा है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी हालिया फिल्म ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ की सफलता से खुश हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उनका कहना था कि दर्शकों को कॉमेडी फिल्म पसंद करते देखना बहुत अच्छा लगा। इस फिल्म में हम सबने बहुत मेहनत की और यह मजे से भरी हुई है। जब तक हम आपको हंसाते हैं, तब तक यह एक अच्छा दिन रहता है। उम्मीद है कि फिल्म आगे भी अच्छा लोगों को हंसाएगी।

anil kapoor,total dhamaal,anil kapoor movie,total dhamaal movie,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ सफल फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की तीसरी फिल्म है। फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘डबल धमाल’ थी। पहली दोनों फिल्मों में संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit), रितेश देशमुख, अरशद वारसी (Arshad Warsi), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), जावेद जाफरी (Javed Jafari) और जॉनी लीवर (Johny Lever) ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। इसका निर्माण इंद्र कुमार, अशोक ठाकरिया और अजय देवगन ने संयुक्त रूप से किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम