न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज भी पहले जैसी हैं माधुरी, ‘टोटल धमाल’ से दर्शक बोर नहीं होंगे: अनिल कपूर

अपने फिल्म करियर में अनिल कपूर (Anil Kapoor) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ 18 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 22 Feb 2019 7:35:33

आज भी पहले जैसी हैं माधुरी, ‘टोटल धमाल’ से दर्शक बोर नहीं होंगे: अनिल कपूर

अपने फिल्म करियर में अनिल कपूर (Anil Kapoor) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ 18 फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‘टोटल धमाल’ माधुरी दीक्षित के साथ उनकी 19वीं फिल्म है, जिसमें उन्होंने पति पत्नी की भूमिका निभाई है। इससे पहले उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है, वे प्रेमी प्रेमिका के रूप में नजर आए हैं। सिवाय बोनी कपूर की फिल्म ‘पुकार’ के जिसमें अनिल के प्रति माधुरी का एकतरफा इश्क दिखाया गया था।

anil kapoor,madhuri dixit,total dhamaal,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

इस शुक्रवार को इस जोड़ी की ‘टोटल धमाल’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन हो गया है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनिल कपूर ने मीडिया से कई बार बातचीत की है। हाल ही में उन्होंने अपने दिए एक साक्षात्कार में माधुरी दीक्षित के बारे में खुलकर बातचीत की है। उनका कहना है कि माधुरी इतने सालों में बिल्कुल नहीं बदली हैं। ‘टोटल धमाल’में उनके साथ काम करने पर उन्हें महसूस हुआ कि वह पहले जैसी ही हैं। दोनों कलाकारों ने इंद्र कुमार के साथ इससे पहले उनकी फिल्म ‘बेटा’ (1992) में काम किया था।

अपने साक्षात्कार में माधुरी के बारे में बात करते हुए वे आगे कहते हैं, ‘हमने कई फिल्मों में साथ काम किया है तो हम बिना कोई चर्चा किए कैमरे पर एक-दूसरे की प्रतिक्रिया को बता सकते हैं। मैं माधुरी के साथ काम करने को लेकर बेहद सहज हूं। हमने इससे पहले राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लज्जा’ (2001) में साथ काम किया था और अब वह फिर वापस आ गई हैं और उतनी ही खूबसूरत दिख रही है, जितना पहले दिखती थीं। यह बात अच्छी रही कि कई सालों तक आपके साथ काम कर चुकी सह-कलाकार अपनी निजी जिंदगी के लिए ब्रेक लेने, शादी करने और बच्चों के बाद वापस आती है और फिर भी पहले जैसी है। यकीन कीजिए, मुझे ऐसा नहीं लगा कि हमने 18 सालों से साथ में काम नहीं किया है। यह ऐसा लगा जैसे कल की ही बात है, जब हमने ‘तेजाब’, ‘बेटा’, ‘खेल’, ‘किशन कन्हैया’ और ‘पुकार’ जैसी फिल्में की थीं।

अनिल कपूर (Anil Kapoor) की यह एक महीने में दूसरी प्रदर्शित फिल्म है। तीन सप्ताह पूर्व उनकी फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का प्रदर्शन हुआ था। उस में फिल्म उनके साथ उनकी सगी बेटी सोनम कपूर नजर आईं थी, जिन्होंने फिल्म में भी उनकी बेटी की भूमिका को निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा पसन्द नहीं किया। दो फिल्मों के जल्दी-जल्दी प्रदर्शन पर उनका कहना है कि यह दोनों फिल्में अलग-अलग जोनर की हैं और उनकी भूमिका में भी बदलाव है, ऐसे में दर्शकों को इतनी जल्दी दोबारा उन्हें देखने पर बोरियत महसूस नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम