बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछले 3 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में एडमिट हैं। अमिताभ बच्चन को मंगलवार दोपहर 2 बजे रुटीन चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माना जा रहा है कि उन्हें रविवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चन परिवार के लोग लगातार अमिताभ से मिलने जाते हैं। उन्हें एक स्पेशल रूम में रखा गया है। हालांकि, अब तक कोई भी बॉलिवुड सिलेब्रिटी उनसे मिलने नहीं पहुंचा है क्योंकि ज्यादातर को इस बारे में जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर अमिताभ की जल्द रिकवरी की कामना की जा रही हैं। फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि अमिताभ जल्द ठीक होकर वापस हॉस्पिटल आ जाएं। एक यूजर ने लिखा- अमिताभ बच्चन जल्द ठीक हो जाए और फुल फोर्स में वापसी करें। दूसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि वो ठीक हैं। एक ने लिखा- अमिताभ आप जल्द ठीक हो जाइए, अभी तो आपको कौन बनेगा करोड़पति के 10 और सीजन कवर करने हैं।
बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया फ्रीक हैं। हॉस्पिटल में अमिताभ सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वो लगातार ट्वीट कर रहे हैं। फोटोज शेयर कर रहे हैं। उनके सभी ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं।
T 3521 - WAH .. !!🙏🤗
“खूबसूरती का मुकाबला आज अपने पूरे शबाब पर था,
आज एक चांद दूसरे चांद के इन्तजार में था” ~ Ef PA
Karva chauth ki shubhkamanayein .. unhein jo pran karti hain pati ki jeevan ke liye
करवाचौथ की शुभकामनाएँ ;अमिताभ ने आखिरी ट्वीट 12 घंटे पहले किया था। इस ट्वीट में उन्होंने जया संग अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। साथ ही सभी को करवा चौथ की बधाई दी थी। वहीं जया बच्चन ने भी अमिताभ की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थी।
Get well soooooooooon..!!
— Ashutosh..✍™ (@mishra_au)
Big B #AmitabhBachchan @SrBachchan #BigB














