न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जूही की कहानी को फिर परदे पर उतारने की तैयारी में शूजित, दोहराना चाहेंगे सफलता

निर्माता निर्देशक शूजित सरकार ने अपनी अगली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की घोषणा कर दी है जिसमें वे पहली बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना को पेश करने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 1:24:34

जूही की कहानी को फिर परदे पर उतारने की तैयारी में शूजित, दोहराना चाहेंगे सफलता

निर्माता निर्देशक शूजित सरकार ने अपनी अगली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की घोषणा कर दी है जिसमें वे पहली बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना को पेश करने जा रहे हैं। उनकी यह फिल्म जूही चतुर्वेदी की कहानी पर है जो उनके लिए पहले विक्की डोनर, पीकू, पिंक और अक्टूबर सरीखी फिल्में लिख चुकी हैं। आम फार्मूला फिल्मों से इतर फिल्में लिखने वाली जूही चतुर्वेदी की कहानी को शूजित सरकार पूरी शिद्दत के साथ परदे पर उतारते हैं। इसका अहसास हमें उनकी गत वर्ष प्रदर्शित हुई ‘अक्टूबर’ से हुआ। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थी। दोनों सितारों की ‘गुलाबो सिताबो’ एक फैमिली ड्रामा कॉमेडी फिल्म है। अपनी इस फिल्म के बारे में खुद निर्माता शूजित सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है। यह फिल्म इसी वर्ष नवम्बर माह में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म का निर्माण रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार कर रहे हैं। ‘गुलाबो सिताबो’ को लेकर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट भी किया है और लिखा है: ‘जी हाँ ये है गुलाबो सिताबो की जोडिय़ाँ. . . .लखनऊ में होगी इनकी टक्कर।’

ayushmann khurrana and amitabh bachchan in film gulabo sitabo,gulabo sitabo film producer shoojit sirkar,amitabh bachchan and ayushmann khurrana together in a film,film gulabo sitabo star cast,entertainment,bollwood

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए शूजीत कहते हैं, ‘आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म को जूही चतुर्वेदी ने लिखा है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। मैं जूही के साथ मिलकर पिछले काफी समय से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा था। मुझे पता है जूही जब भी मेरे पास कोई कहानी लेकर आती हैं, उसके पास ट्रेडमार्क होता है। मैंने पहले इस स्क्रिप्ट को पढ़ा और मुझे जब यह पसंद आई तो मैंने अमिताभ बच्चन और आयुष्मान के साथ शेयर किया। इस फिल्म को इसी साल रिलीज करने की योजना भी है। इस फिल्म में उत्तर प्रदेश की राजधानी में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया जाएगा।’ ‘अक्टूबर’ की असफलता के बाद एक बार फिर से जूही चतुर्वेदी की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे शूजित सरकार चाहेंगे कि इस बार उन्हें बॉक्स ऑफिस पर जरूर सफलता मिले। वैसे इस बात की उम्मीद भी है क्योंकि उनके साथ अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना हैं जिनके साथ उन्होंने पीकू, पिंक और विक्की डोनर सरीखी फिल्में बनाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल