न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ बच्चन विशेष : ‘डॉन’ पहले हुई असफल फिर बनी ब्लॉकबस्टर, अमिताभ को मिला फिल्मफेयर अवार्ड

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सफलता का सिलसिला 1973 में प्रदर्शित हुई ‘जंजीर’ से चला।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 08 Feb 2019 12:14:29

अमिताभ बच्चन विशेष : ‘डॉन’ पहले हुई असफल फिर बनी ब्लॉकबस्टर, अमिताभ को मिला फिल्मफेयर अवार्ड

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 15 फरवरी को अपने करियर के 50 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं (Amitabh Bachchan 50 Years in Bollywood)। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सफलता का सिलसिला 1973 में प्रदर्शित हुई ‘जंजीर’ से चला। इस फिल्म और इसके बाद की फिल्मों से अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंगमैन’ का खिताब मिला जो उनके चरित्र भूमिकाओं में आने तक उनके पास रहा। आज भी उन्हें इसी नाम से पुकारा जाता है। अपने करियर में अमिताभ ने असफलता के बाद सफलता और फिर असफलता का दौर भी देखा है। जिन दिनों अमिताभ सफलता के हवाई घोड़े पर सवार थे, उन्हीं दिनों उनकी फिल्म ‘डॉन’ का एक रोचक किस्सा है जो हम अपने पाठकों को बताने जा रहे हैं।

amitabh bachchan,amitabh bachchan 50 years in bollywood,don movie,amitabh bachchan don,bollywood,bollywood gossips hindi

वर्ष 1972 में नरीमन ईरानी द्वारा बनाई गई फिल्म ‘जिन्दगी-जिन्दगी’, जिसमें सुनील दत्त थे, बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। इस फिल्म की असफलता ने उन्हें आर्थिक संकट में ला दिया था और वे 1 करोड़ से ज्यादा की रकम के कर्ज में दबे थे। एक छायाकार के वेतन से वे इस कर्ज को नहीं चुका पा रहे थे। वर्ष 1974 में नरीमन ईरानी मनोज कुमार की फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ का छायांकन कर रहे थे, तो फिल्म के कलाकारों अमिताभ बच्चन, जीनत अमान व प्राण और सहायक निर्देशक चन्द्रा बरोट ने उनकी मदद करने का फैसला किया। इन सभी ने नरीमन से सिफारिश की कि वे एक और फिल्म का निर्माण करें और वे सब इसके निर्माण में भाग लेंगे। यह चारों मिलकर सलीम जावेद से मिले, जिन्होंने उन्हें बिना नाम वाली पटकथा दी, जिसे पहले ही पूरा फिल्म उद्योग अस्वीकार कर चुका था। छायाकार नरीमन ईरानी ने इस फिल्म का विचार चन्द्रा बरोट को बताया जिन्होंने इस फिल्म को सुधारते हुए ‘डॉन’ बनाया। पटकथा में डॉन नाम का एक किरदार था। तय किया गया कि अमिताभ फिल्म में ‘डॉन’ की भूमिका निभाएंगे और चन्द्रा बरोट इसका निर्देशन करेंगे। जीनत अमान और प्राण फिल्म में दूसरी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

इस फिल्म को बनने में साढे तीन साल लग गए। फिल्मांकन पूरा होने से पहले निर्माता नरीमन ईरानी, एक दूसरी फिल्म के सेट पर काम करते हुए एक्सीडेंट का शिकार हो गए, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। चन्द्रा बरोट को फिल्म प्रदर्शित करने और पूरा करने में वित्तीय संकटों से जूझना पड़ा लेकिन उन्हें सहायता प्राप्त हुई। चन्द्रा बरोट ने फिल्म अपने गुरु मनोज कुमार को दिखाई, जिन्होंने महसूस किया कि फिल्म बहुत ज्यादा टाइट है, फिल्म के क्लाइमैक्स से पूर्व उन्हें एक गीत की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके चलते इसमें ‘खाइके पान बनारस वाला’ गीत जोड़ा गया।

amitabh bachchan,amitabh bachchan 50 years in bollywood,don movie,amitabh bachchan don,bollywood,bollywood gossips hindi

12 मई, 1978 को ‘डॉन’ को बिना किसी प्रमोशन के प्रदर्शित किया गया और उसे पहले सप्ताह में फ्लॉप घोषित कर दिया गया। लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स से पूर्व जोड़ा गया ‘खाइके पान बनारस वाला’ लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। जिन दर्शकों ने फिल्म को देखा उनके द्वारा की गई माउथ पब्लिसिटी ने दूसरे सप्ताह में कमाल किया। फिल्म की किस्मत उलट गई और फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया। यह वर्ष 1978 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी। फिल्म से होने वाला मुनाफा नरीमन ईरानी की विधवा पत्नी को उनके पति के कर्ज को चुकाने के लिए दिया गया।

amitabh bachchan,amitabh bachchan 50 years in bollywood,don movie,amitabh bachchan don,bollywood,bollywood gossips hindi

‘खाइका पान बनारस वाला’ को कल्याण जी आनन्द जी ने देव आनन्द की फिल्म ‘बनारसी बाबू’ के लिए संगीतबद्ध किया था। लेकिन सम्पादन के वक्त देवआनन्द को इस गीत की आवश्यकता महसूस नहीं हुई और उन्होंने इसे फिल्म से हटा दिया। इसे फिर कल्याणजी आनन्दजी ने ‘डॉन’ में रखा जो अमिताभ बच्चन और जीनत अमान पर फिल्माया गया। फिल्म संगीत विशेषज्ञ राजेश सुब्रह्मण्यम के अनुसार, ‘‘खाइके पान बनारस वाला’’ गीत को कल्याणजी आनन्दजी के छोटे भाई बाबला द्वारा संगीतबद्ध किया गया था। इस गीत को पी.एल. राज ने कोरियोग्राफ किया था। इस गीत के लिए किशोर कुमार को फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। आशा भौंसले को भी इस फिल्म के गीत ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। अमिताभ बच्चन को ‘डॉन’ के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। ‘डॉन’ को 70 लाख के बजट में बनाया गया था, जिसे यदि आज के हिसाब से देखें तो इसका बजट 25 करोड़ से ज्यादा का बैठता है।

‘डॉन’ को लेकर एक और किस्सा मशहूर है। उत्तरप्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में यह फिल्म पहले सप्ताह असफल हो गई थी। वितरक को सिनेमाघरों से फिल्म उतारनी पड़ी। एक सप्ताह के अन्तराल के बाद उसने ‘डॉन’ को कानपुर रेलवे स्टेशन के सामने बने छविगृह ‘मंजूश्री’ में इसको घटी दरों पर लगाया। ‘मंजूश्री’ नामक इस सिनेमाघर को आमबोल में घटिया सिनेमाघर कहा जाता था, लेकिन ‘डॉन’ ने इसकी किस्मत बदल दी। फिल्म ने वहाँ पर गोल्डन जुबली मनाई थी। कहते हैं कानपुर शहर में ‘डॉन’ के बाद ही घटी दरों पर फिल्मों के प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम