लम्बे समय से चली आ रही चर्चाओं को आज उस समय पूर्ण विराम लग गया जब सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की घोषणा की कि वे 20 वर्ष बाद संजय लीला भंसाली के साथ ‘इंशाअल्लाह’ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म में उनकी नायिका होंगी आलिया भट्ट। देखा जाए तो यह एक बेमेल जोड़ी है क्योंकि आलिया भट्ट सलमान खान से 27 साल छोटी हैं। वैसे यह कोई नई बात नहीं है जब सलमान खान अपनी उम्र के आधी किसी नायिका के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले वे अपने साथ डेजी शाह को ‘जय हो’ में लेकर आए थे।
It’s been 20 years but I am glad Sanjay and I are finally back in his next film, Inshallah. Looking forward to work with Alia and inshallah we will all be blessed on this journey.#Inshallah #SLB @aliaa08<
सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि, ‘मुझे खुशी है कि मैं पूरे 20 साल के बाद मैं और संजय उनकी नई फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में काम करने वाले है। आलिया के साथ इस फिल्म में काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं। इंशाअल्लाह हम इस सफर में सफल हो।’
Dream with your eyes wide open they say & I did. Sanjay Sir and Salman Khan are magical together & I can't wait to join them on this beautiful journey called “Inshallah” ❤#Inshallah #SLB
सलमान खान के तुरंत बाद ही आलिया ने ट्वीट किया है कि, ‘अपनी खुली आंखों से सपने देखो और कहो कि मैं ये कर सकती हूं। संजय सर और सलमान एक साथ किसी जादू से कम नहीं है। इंशाअल्लाह में इनके साथ काम करने के लिए काफी बेताब हूं।’














