न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

1 वर्ष 4 फिल्में, 700 करोड़ का दांव, कमाई की उम्मीद 1000 करोड़ यह है खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से ख्यात अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों बॉलीवुड में दूसरे जुबली कुमार के नाम से पहचाने जाते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 6:21:09

1 वर्ष 4 फिल्में, 700 करोड़ का दांव, कमाई की उम्मीद 1000 करोड़ यह है खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से ख्यात अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों बॉलीवुड में दूसरे जुबली कुमार के नाम से पहचाने जाते हैं। अपने समय में राजेन्द्र कुमार ऐसे अभिनेता थे जिनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जुबली मनाती थी। और अब अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो हर वर्ष बॉक्स ऑफिस पर 3 से 4 फिल्मों को लाते हैं और बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ तक का कारोबार कर जाते हैं। इस वर्ष अक्षय कुमार की 4 फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनको लेकर कहा जा रहा है कि इन पर निर्माताओं ने लगभग 700 करोड़ का दांव लगा रखा है। प्रदर्शन के बाद यह फिल्में कितना कारोबार करेंगी यह कहा नहीं जा सकता है लेकिन बॉक्स ऑफिस को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्में अपनी लागत निकालने के साथ ही निर्माताओं को मोटा मुनाफा भी देकर जाएंगी।

आइए डालते हैं एक नजर इन फिल्मों और इसके निर्माताओं पर—

bollywood,Akshay Kumar,kesari,housefull 4,good news,mission mangal

1. केसरी—यह फिल्म इस वर्ष 22 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। बताया जा रहा है कि इसका बजट 150 करोड़ से ज्यादा का है। इस विषय पर पहले अजय देवगन फिल्म बनाने जा रहे थे। ‘केसरी’ को लेकर करण जौहर बहुत आशान्वित नजर आ रहे हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2019 की 200 करोड़ी फिल्म होगी।

bollywood,Akshay Kumar,kesari,housefull 4,good news,mission mangal

2. हाउसफुल-4—साजिद नाडियाडवाला की सफल फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का चौथा पार्ट इस फिल्म को लेकर भी आशाएँ बलवती हैं। पुनर्जन्म के कथानक पर बनी इस हास्य फिल्म को अब तक सबसे महंगी हास्य फिल्म बताया जा रहा है। इस पर साजिद नाडियाडवाला ने लगभग 125-150 करोड़ का खर्चा किया है। यह दीपावली पर प्रदर्शित होगी।

bollywood,Akshay Kumar,kesari,housefull 4,good news,mission mangal

3. मिशन मंगल—आर.बाल्की के सहायक निर्देशक इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह भारत की पहली मंगल यात्रा पर आधारित फिल्म है। कहा जा रहा है कि इसके निर्माण पर लगभग 150 करोड़ का खर्च किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। यह 15 अगस्त के मौके पर प्रदर्शित होगी।

bollywood,Akshay Kumar,kesari,housefull 4,good news,mission mangal

4. गुड न्यूज—करण जौहर के बैनर तले बन रही यह मध्यम बजट की फिल्म है जिस पर लगभग 70-80 करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है। यह पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है जिसमें करीना कपूर खान के साथ दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 6 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल