अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। 'सिंघम' और 'सिम्बा' जैसी पुलिस अफसरों पर बनी सुपरहिट फिल्म देने वाले रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर जांबाज पुलिस अफसर के रोल में हैं और खतरनाक अंदाज में पोस्टर में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस चीफ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम वीर सूर्यवंशी होगा।














